Coronavirus Updates: UP में एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 4,453 नये मामले, मौत का आंकड़ा 1630 पहुंचा

Coronavirus Live Updates : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ रहा है. अबतक इस वायरस से 17 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं. भारत में भी संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार चली गयी है. इस बीच अनलॉक-2 का आज आखिरी दिन है. कल से अनलॉक-3 की शुरुआत होगी. झारखंड बिहार बंगाल सहित कई राज्यों में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
10:34 PM. 31 Jul 20 10:34 PM. 31 Jul

UP में एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 4,453 नये मामले, मौत का आंकड़ा 1630 पहुंचा

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये हैं. उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 39, 968 हो गयी है.

4:38 PM. 31 Jul 20 4:38 PM. 31 Jul

झारखंड CM हेमंत सोरेन के आवास से दो कोरोना पॉजिटिव मिले

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से दो कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है.जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अधिकारी वर्ग का है, जबकि दूसरा ड्राइवर है.

4:38 PM. 31 Jul 20 4:38 PM. 31 Jul

महाराष्ट्र पुलिस के 121 जवान पाये गये कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 121 अन्य पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में नौ हजार दो 17 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिनमें से सात हजार से ज्यादा अबतक स्वस्थ हो गये हैं. पिछले 24 घंटे में 102 लोगों की मौत हुई है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

भारत में करीब 7 वैक्सीन कैंडिडेट हैं जो थोड़ा एडवांस स्टेज पर काम कर रहे हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हम अगले 8-10 सप्ताह में अपनी रोज़ की टेस्टिंग की संख्या को 10 लाख लेकर जाने वाले हैं. भारत में करीब 7 वैक्सीन कैंडिडेट हैं जो थोड़ा एडवांस स्टेज पर काम कर रहे हैं, इनमें से 2 पूरी तरह भारतीय हैं और ट्रायल मानव परीक्षण की स्टेज में चले गए हैं.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

ब्रिटेन में अब 300 लोगों को कोरोना वायरय से प्रतिरक्षण के लिए टीके लगाएंगे

वैज्ञानिकइंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने कहा कि वे कोरोना वायरस से प्रतिरक्षण के लिए सैकड़ों लोगों को प्रयोग्यात्मक टीका लगाएंगे. टीके के अभी तक के परीक्षणों में इसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ना होने की बात सामने आने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

GoM की बैठक जारी

कोविड 19 पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहें.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,499 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,499 नए मामले सामने आए. राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,877 है और कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 11,918 है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 प्रतिशत हो गई

देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 प्रतिशत हो गई जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

राजस्थान में 362 नए कोविड 19 मामले सामने आए

राजस्थान में 362 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 41,298 हो गई है जिसमें 11,319 सक्रिय मामले और 674 मौतें शामिल हैं.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 10,57,805

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

लॉकडाउन के दौरान भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र की सभी दुकानें बंद दिखी

मध्य प्रदेश: लॉकडाउन के दौरान भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र की सभी दुकानें बंद दिखी. इस दौरान पुलिस वाहनों की जांच करते हुए दिखे. कोविड 19 के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र भोपाल में 10 दिन तक (4 अगस्त) पूर्ण लॉकडाउन है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 55,079 मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 55,079 मामले सामने आए हैं और 779 मौतें हुई हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,38,871 हो गई है, जिसमें 5,45,318 सक्रिय मामले, 10,57,806 ठीक / डिस्चार्ज और 35,747 मौतें शामिल हैं.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

30 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोविड 19 सैंपलों की कुल संख्या 1,88,32,970

30 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोविड 19 सैंपलों की कुल संख्या 1,88,32,970 है, जिसमें 6,42,588 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया. यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित श्वान की मौत

अमेरिका में कोविड-19 से पीड़ित ‘जर्मन शेफर्ड’ श्वान की मौत हो गई है। किसी श्वान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

कोविड 19 पर मंत्रियों के समूह की बैठक

दिल्ली के निर्माण भवन में आज कोविड 19 पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक होगी.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

कोरोना वायरस: बिहार में 285 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 48,001 हुए

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 285 पहुंच गई और इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 48,001 हो गयी है.

2:05 PM. 31 Jul 20 2:05 PM. 31 Jul

बीते 24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा सैंपल्स की जांच

बीते 24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल्स की जांच की गई है. आपको बता दें कि सरकार ने प्रतिदिन 10 लाख टेस्ट का लक्ष्य रखा है.

7:48 AM. 31 Jul 20 7:48 AM. 31 Jul

देश में 16 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों की संख्या

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 16 लाख पार कर चुकी है. पिछले 30 दिनों में देश में 11 लाख से अधिक केस सामने आए हैं. वहीं भारत में बीते 24 घंटे में 54000 नये केस सामने हैं.

7:48 AM. 31 Jul 20 7:48 AM. 31 Jul

पिछले 24 घंटे में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटे में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इनमें रांची से एक, प सिंहभूम से एक और लोहरदगा से एक संक्रमित शामिल हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है. 468 नये संक्रमित भी मिले हैं. राज्य में अब तक 10496 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं.

7:48 AM. 31 Jul 20 7:48 AM. 31 Jul

पटना एम्स में सेना में मेजर समेत तीन डॉक्टरों की मौत

पटना एम्स में गुरुवार को सेना में मेजर रहे एक डॉक्टर समेत तीन चिकित्सकों व दानापुर के कृषि पदाधिकारी समेत कुल नौ लोगों की मौत कोरोना से हो गयी.

7:48 AM. 31 Jul 20 7:48 AM. 31 Jul

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,536 हुई

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,536 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में गुरुवार को हुई 46 मौतें, अभी तक कोविड-19 से एक दिन में हुई सर्वाधिक मृत्यु है. बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,434 नए मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 67,692 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बंगाल में फिलहाल 19,900 लोग का उपचार चल रहा है.

7:48 AM. 31 Jul 20 7:48 AM. 31 Jul

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Coronavirus Live Updates : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ रहा है. अबतक इस वायरस से 17 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं. भारत में भी संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार चली गयी है. इस बीच अनलॉक-2 का आज आखिरी दिन है. कल से अनलॉक-3 की शुरुआत होगी. झारखंड बिहार बंगाल सहित कई राज्यों में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >