Coronavirus Outbreak Live Update: भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 16 हुई, 694 संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है. मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नये मामले आए हैं. मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है. बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606 थी. Coronavirus से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहिए...

Live Updates
9:19 PM. 26 Mar 20 9:19 PM. 26 Mar

कोरोना वायरस से आज सबसे अधिक 88 लोग हुए संक्रमित, कुल 694 मामले

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. आज सबसे अधिक नये केस सामने आये. आज सबसे अधिक 88 नये मामले सामने आये हैं. मरने वालों की संख्‍या देशभर में 16 हो गयी है.

9:19 PM. 26 Mar 20 9:19 PM. 26 Mar

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 16 हुई, 694 संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है. मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नये मामले आए हैं. मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है. बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606 थी.

9:19 PM. 26 Mar 20 9:19 PM. 26 Mar

कोरोना का साइड इफेक्‍ट, पंजाब जेल से बाहर आयेंगे 6000 कैदी

कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. COVID19 महामारी के मद्देनजर जेलों में बंद लगभग 6000 कैदियों को पैरोल देने के लिए सरकार तैयार हो गयी है. जिसमें 7 साल से कम की सजा पाये कैदी शामिल होंगे.

9:19 PM. 26 Mar 20 9:19 PM. 26 Mar

मोदी सरकार ने फेस मास्क की कीमत 30 जून तक 16 रुपये तय की

मोदी सरकार ने कोरोना के खौफ के बीच बाजार में फेस मास्‍क की बढ़ती मांग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 प्लाई वाले मेल्टब्लोन फेस मास्क की कीमत 30 जून तक 16 रुपये प्रति मास्क पर सीमित कर दी है.

5:40 PM. 26 Mar 20 5:40 PM. 26 Mar

DRDO के वैज्ञानिक भी बना रहे सैनेटाइजर

डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ सतीश रेड्डी ने बताया कि अबतक हम 20 हजार से ज्यादा सैनेटाइजर बना चुके हैं. कई एजेंसियों और लोगों के बीच सैनेटाइजर का वितरण किया गया है.

4:42 PM. 26 Mar 20 4:42 PM. 26 Mar

24 घंटे में कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत, 42 नये केस

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गयी. मंत्रालय ने बताया 24 घंटे में पूरे देश भर में 42 नये मामले आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया इस समय कोरोना वायरस से कुल 649 लोग संक्रमित हुए हैं.

3:37 PM. 26 Mar 20 3:37 PM. 26 Mar

ओडिशा में सबसे बड़ा Covid-19  अस्पताल

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए ओडिशा में देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा. अस्पताल में 1000 बेड की होगी व्यवस्था.

3:37 PM. 26 Mar 20 3:37 PM. 26 Mar

असम में बनाया आइसोलेशन सेंटर

असम सरकार ने राज्य में कोरोना के मद्देनजर गुवाहटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में आइसोलेशन सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया हैं.

3:37 PM. 26 Mar 20 3:37 PM. 26 Mar

इंदौर में आज फिर मिले पांच पॉजिटिव

इंदौर में गुरुवार को पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसी के साथ मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गई है.

3:37 PM. 26 Mar 20 3:37 PM. 26 Mar

तेलंगाना में कुल मामलों की संख्या 43 हुई

तेलंगाना में आज तीन और मरीजों में कोरोना की पुष्टी हुई हैं वहीं राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी हैं

1:56 PM. 26 Mar 20 1:56 PM. 26 Mar

किसानों को 2000 रुपये 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार 8.69 करोड़ किसानों को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर की मदद से अप्रैल के पहले हफ्ते में 2000 रुपये की किस्त दी जाएगी

1:38 PM. 26 Mar 20 1:38 PM. 26 Mar

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा…

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जो लोग इस जंग को लड़ रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों की संख्या आती है. सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी व्यक्ति बिना भोजन के न रहे. हर व्यक्ति को 5 किलो चावल और गेहूं अतिरिक्त दिया जाएगा. यह तीन महीने तक दिया जाएगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों की संख्या आती है. सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी व्यक्ति बिना भोजन के न रहे. हर व्यक्ति को 5 किलो चावल और गेहूं अतिरिक्त दिया जाएगा. यह तीन महीने तक दिया जाएगा.

2:07 PM. 26 Mar 20 2:07 PM. 26 Mar

निर्मला सीतारमण का प्रेस कॉन्फ्रेंस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि लॉकडाउन हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गये हैं. गरीबों को सहायता पहुंचाना जरूरी है. वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किया 1,70000 करोड़ के पैकेज का एलान किया. उन्होंने कहा कि देश में कोई भूखा नहीं रहेगा. गरीबों की मदद करना जरूरी है. कोरोना से लड़ रहे कर्मियों के लिए मेडिकल बीमा दी जाएगी. सरकार 80 करोड़ लोगों को अन्न देगी.

1:08 PM. 26 Mar 20 1:08 PM. 26 Mar

दिल्ली में दुकान 24 घंटे खुली रहेगी- एलजी

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि ई-रिटेलर्स को आवश्यक सेवाएं और सामान वितरित करने की अनुमति दी गई है. सभी आवश्यक सेवाओं की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी ताकि लोगों की भीड़ कम हो.

1:08 PM. 26 Mar 20 1:08 PM. 26 Mar

गुजरात में एक और मौत

गुजरात में कोविड-19 से संक्रमित 70 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मृतक संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

1:08 PM. 26 Mar 20 1:08 PM. 26 Mar

सोनिया गांधी ने पैकेज घोषणा करने की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज घोषणा करने की मांग की है. सोनिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ खड़ी है.

1:08 PM. 26 Mar 20 1:08 PM. 26 Mar

भारत में कोरोना तीसरे फेज में नहीं

आईसीएमआ ने दाव किया है कि भारत में कोरोना वायरस तीसरे फेज में नहीं पहुंचा है, जो देश के लिए राहत की बात है.

1:08 PM. 26 Mar 20 1:08 PM. 26 Mar

649 मरीज, 13 मौत

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 649 हो गयी है. वहीं इससे मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बतय कि 43 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

1:08 PM. 26 Mar 20 1:08 PM. 26 Mar

कोरोना से जम्मू-कश्मीर में एक मौत

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है. कोरोना वायरस से कश्मीर में यह पहली मौत है.

9:22 AM. 26 Mar 20 9:22 AM. 26 Mar

सिंगापुर में कोरोन संक्रमितों की संख्या 631 हुई

सिंगापुर में दर्ज किए गए कोविड-19 के 73 नए मामलों में तीन वर्षीय एक भारतीय बच्ची भी शामिल है. सिंगापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 600 के पार हो गई है. सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 73 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है.

9:22 AM. 26 Mar 20 9:22 AM. 26 Mar

गोवा में संक्रमण के तीन मामले सामने आए

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं और तीनों संक्रमित व्यक्ति हाल में विदेश यात्रा से लौटे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोवा में बुधवार को संक्रमण के तीन मामले सामने आए.

8:53 AM. 26 Mar 20 8:53 AM. 26 Mar

कश्मीर में 152 लोग अलग-थलग किये गये

श्रीनगर में 152 लोग क्वारंटीन किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार सभी विदेशी हैं. प्रशासन ने सभी के जांच के नमूने को जांच के लिए भेज दिय है.

8:53 AM. 26 Mar 20 8:53 AM. 26 Mar

पश्चिम बंगाल में एक और मामला

पश्चिम बंगाल के नयाबाद में एक 66 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10 हो गई है.

7:07 AM. 26 Mar 20 7:07 AM. 26 Mar

606 मरीज, 10 मौत

कोरोना वायरस के भारत में अबतक 606 संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं इस बीमारी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

मुख्य बातें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है. मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नये मामले आए हैं. मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है. बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606 थी. Coronavirus से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >