Coronavirus News : मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सामने आए 7,221 नए मामले, दिल्ली में 81 रेमडिसिविर के साथ 4 गिरफ्तार

Coronavirus LIVE Today News : देश में कोरोना का संक्रमण बुरी तरह से फैल चुका है. रोज लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं जिनमें से कुछ की जान चली जा रही है. दैनिक मामलों के आधार पर भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं देश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और आईसीयू बिस्तरों की कमी की खबर लगातार आ रही है. मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लग गई. कोरोना से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:35 PM. 23 Apr 21 10:35 PM. 23 Apr

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 7,221 नए मामले

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में 7,221 नए मामले सामने आए है वहीं, 9,541 रिकवरी और 72 मौतें दर्ज की गई है.

10:35 PM. 23 Apr 21 10:35 PM. 23 Apr

दिल्ली में 81 रेमडिसिविर के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की दो टीमों ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली क्राइम ब्रांच डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के पास से कुल 81 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. मामले में जांच जारी है. इसमें दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र तक के लोग शामिल हैं.

10:35 PM. 23 Apr 21 10:35 PM. 23 Apr

कई राज्यों ने रखी वैक्सीन के लिए वन नेशन-वन रेट की मांग

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री कहा है कि हम वैक्सीन की खरीद भी करेंगे. उसके लिए वन नेशन-वन रेट के बारे में कई राज्यों ने मांग रखी है, उसके बारे में केंद्र सरकार कोई नीति बनाती है या नहीं इसपर ध्यान रहेगा. बीपीएम परिवारों का हक बनता है कि उन्हें मुफ्त में वैक्सीन मिले.

10:35 PM. 23 Apr 21 10:35 PM. 23 Apr

रेमडेसिवीर उन्हें लगनी चाहिए, जिन्हें फायदा हो : डॉ नरेश त्रेहन

मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा है कि लोगों को लग रहा है कि अगर कुछ तकलीफ है, तो रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगा लेते हैं. रेमडेसिवीर उन्हें लगनी चाहिए जिन्हें फायदा हो. जिन्हें ज़रूरत नहीं है, उन्हें ये इंजेक्शन लगा दिया जाए तो जिनको रेमडेसिवीर की ज़रूरत है उनके लिए कमी हो जाएगी.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

स्टाफ की कमी के बाद एम्स ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच बंद की

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति के चलते अपर्याप्त संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते कोरोना वायरस के संक्रमितों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच और बिना लक्षण वाले संपर्कों के कोरेंटिन को बंद करने का फैसला किया है.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

इस राज्यों में कोरोना का तांडव 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज कोरोना संक्रमण के मामलों में 75.01 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

बैठक में केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील- सेना अपने हाथ में ले सभी ऑक्सीजन प्लांट

बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि सेना सभी ऑक्सीजन प्लांट अपने हाथ में ले. उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को कोरोना वैक्सीन केंद्र सरकार के समान कीमतों पर ही मिलने चाहिए. मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वह मुख्यमंत्रियों को निर्देश दें ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन टैंकरों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने सबसे प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री से की बात

पीएम मोदी शुक्रवार को कोरोना के मद्देनज़र कई अहम बैठकों की अगुवाई कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अधिकारियों के साथ देश की स्थिति पर चर्चा की और ताजा हाल से रू-ब-रू हुए. इसके अलावा दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी चर्चा की.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,32,730 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,62,63,695 हो चुकी है. वहीं 2,263 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,86,920 हो गई है.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का निधन

यूपी के औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का निधन हो गया है. उनका मेरठ में कोरोना का इलाज चल रहा था.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो गयी. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए घटना के पीछे संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

कोरोना का कहर जारी,पिछले 24 घंटे में 3.32 लाख से अधिक नए केस, 2256 मौतें

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक मामले सामने आये हैं. इसके साथ एक्टिव मामलों का आंकड़ा 24.21 लाख के पार पहुंच चुका है. जबकि बीते 24 घंटे में 2250 से अधिक कोरोना संक्रमितों के दम तोड़ने के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,86,928 हो गई है.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

झारखंड में संक्रमण के 12636 नये मामले

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 12636 नये मामले सामने आये,जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 184951 हो गयी. पिछले छत्तीस घंटों में संक्रमण से रिकार्ड 168 लोगों की मौत हई जिससे मृतकों की संख्या 1715 हो गई.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 16,750 नए मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,750 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6,05,568 हो गई है. छत्तीसगढ़ में 6674 लोगों की मौत हुई है.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

दिल्ली के निजी अस्पतालों के सामने ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति के कारण मुश्किल

दिल्ली के कई निजी अस्पतालों को गुरुवार को भी लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के वास्ते ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा. ऐसे में कई अस्पतालों ने प्रशासन से मरीजों को अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने का आग्रह किया है.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

झारखंड सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क वैक्सीन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी वैक्सीन निशुल्क लगायेगी. सोरेन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने का काम जारी

रिपोर्ट के अनुसार, विजय बल्लभ अस्पताल के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने का काम जारी है. घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुंच रहे हैं.

2:33 PM. 23 Apr 21 2:33 PM. 23 Apr

अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लग गई

जानकारी के अनुसार मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लग गई जिससे कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की जलकर मौत हो गई. फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, अस्पताल के आईसीयू में 17 मरीजों का इलाज चल रहा था, सुबह सवा तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण हादसा हुआ, साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

विजय वल्लभ अस्पताल में आग

मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लग गई. इस हादसे में 13 कोरोना मरीजों की मौत की खबर है.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले

दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 59 मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 59 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1956 हो गई, वहीं 11489 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 365770 हो गयी.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

संक्रमण के चलते अगले तीन दिन उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी कार्यालय

कोरोना वायरस संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को सभी कार्यालयों को अगले तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय किया है. प्रदेश भर में कोविड-19 के 3998 नए मरीज सामने आए और 19 अन्य की मृत्यु हो गई.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

गुजरात में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 13,105 मामले आए

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,105 नए मामले आए हैं जो एक दिन में सर्वाधिक हैं. इसके साथ ही राज्य में सक्रमितों की संख्या 4,53,836 हो गई है.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 12384 नए मामले

मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,384 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,59,195 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 75 और व्यक्तियों की मौत हुई है.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

मुंबई में कोरोना से एक दिन में 75 लोगों की मौत

महानगर में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 75 लोगों की मौत हो गई जो पिछले साल जुलाई से अब तक एक दिन में महामारी से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 67,013 नए मामले, और 568 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में गुरुवार को जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नए मामले सामने आए वहीं कोविड-19 से 568 लोगों की मौत हुई है.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,948 नए मामले

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 11,948 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,904 तक पहुंच गई.

7:42 AM. 23 Apr 21 7:42 AM. 23 Apr

यूपी में कोरोना के रिकॉर्ड 34379 नए मरीज, 195 की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 195 लोगों की मौत हो गई तथा 34,379 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. यह दोनों ही आंकड़े राज्य में अब तक के सर्वाधिक हैं.

मुख्य बातें

Coronavirus LIVE Today News : देश में कोरोना का संक्रमण बुरी तरह से फैल चुका है. रोज लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं जिनमें से कुछ की जान चली जा रही है. दैनिक मामलों के आधार पर भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं देश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और आईसीयू बिस्तरों की कमी की खबर लगातार आ रही है. मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लग गई. कोरोना से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >