Coronavirus LIVE : झारखंड में आज आये 694 कोरोना के केस

Coronavirus in india, Night curfew in Pune : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में देश में 81 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले वहीं चार सौ से अधिक लोगों की मौत हुई. इन डराने वाले आंकड़ों के बाद केंद्र और राज्यों की सरकारों ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert vadra) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. ऐसे में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर और जारी किये जा रहे गाइडलाइन के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar.com का यह लाइव ब्लॉग :-

Live Updates
3:48 AM. 3 Apr 21 10:18 PM. 2 Apr

झारखंड में आज आये 694 कोरोना के केस

झारखंड में आज आये 694 कोरोना के केस, तीन हजार से अधिक एक्टिव केस.

3:48 AM. 3 Apr 21 10:18 PM. 2 Apr

लोगों की लापरवाही महाराष्ट्र को लाॅकडाउन की ओर ले जा रही, उद्धव ठाकरे ने कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा लोगों की लापरवाही महाराष्ट्र को लाॅकडाउन की ओर ले जा रही.

2:01 AM. 3 Apr 21 8:31 PM. 2 Apr

देश में अबतक सात करोड़ से अधिक लोगों को दिया गया कोरोना का वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी है कि देश में अबतक सात करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है.

2:01 AM. 3 Apr 21 8:31 PM. 2 Apr

कर्नाटक सरकार ने कोरोना को लेकर नये गाइडलाइन जारी किये, अब क्लास 6-9 स्कूल बंद

कर्नाटक सरकार ने कोरोना को लेकर नये गाइडलाइन जारी किये, अब क्लास 6-9 स्कूल बंद,जिम स्विमिंग पुल भी बंद

11:23 PM. 2 Apr 21 5:53 PM. 2 Apr

लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं : अरविंद केजरीवाल

लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं,अगर जरूरत हुई तो दिल्ली के लोगों से सलाह लेंगे, अरविंद केजरीवाल ने कहा

11:20 PM. 2 Apr 21 5:50 PM. 2 Apr

कोरोना पर इमरजेंसी मीटिंग में शामिल होने के लिए CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

कोरोना पर इमरजेंसी मीटिंग में शामिल होने के लिए CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन. उनके साथ कई अधिकारी भी पहुंचे हैं सख्त फैसले की संभावना.

मुख्य बातें

Coronavirus in india, Night curfew in Pune : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में देश में 81 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले वहीं चार सौ से अधिक लोगों की मौत हुई. इन डराने वाले आंकड़ों के बाद केंद्र और राज्यों की सरकारों ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert vadra) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. ऐसे में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर और जारी किये जा रहे गाइडलाइन के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar.com का यह लाइव ब्लॉग :-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >