Mumbai: A health worker conducts thermal screening of passengers at Dadar Railway Station, amid the ongoing surge in coronavirus cases, in Mumbai, Monday, April 12, 2021. (PTI Photo)(PTI04_12_2021_000119B)
Copied link
Coronavirus India Live: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के दैनिक मामले रोज सभी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इधर उत्तर प्रदेश (UP Corona case) के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ-साथ वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. शिक्षा मंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं टाल दी है. कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
9:55 PM. 15 Apr 219:55 PM. 15 Apr
पंजाब में छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
कोरोना को देखते हुए पंजाब सरकार ने क्लास एक से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है. वहीं, क्लास 12 का फैसला सीबीएसई अपनी समीक्षा के बाद लिया जाएगा.
9:01 PM. 15 Apr 219:01 PM. 15 Apr
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम को लिखा खत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना महामारी को देखते हुए किए जाने वाले विभिन्न उपायों के बारे में पत्र लिखा है.
7:54 PM. 15 Apr 217:54 PM. 15 Apr
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर के बीच बेकाबू होते संक्रमण के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. शहर में शुक्रवार से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा.
6:45 PM. 15 Apr 216:45 PM. 15 Apr
UP बोर्ड की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित
उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. वहीं 15 मई तक 1 से 12वीं के स्कूल बंद कर दिया गया है.
6:45 PM. 15 Apr 216:45 PM. 15 Apr
अरुणाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,912
अरुणाचल प्रदेश में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित 10 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,912 हो गई.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस प्रत्याशी की मौत
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में इलाज करा रहे कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार, हक को बुधवार को शुरुआत में जांगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
दिग्विजय सिंह का ट्वीट
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ट्वीट करके कहा कि कोरोना टेस्ट का सैंपल दिए बिना ही मैसेज आ गया, हो क्या रहा है?
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है जबकि डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 हो गई है.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
चौबीस घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए केस
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,00,739 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है. वहीं 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई है.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
14 दिन के कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत
गुजरात के सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में एक 14 दिन के कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत की खबर आ रही है. डॉक्टरों ने मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेल होना बताया है. वहीं सूरत के ही एक दूसरे प्राइवेट अस्पताल में एक 14 दिन की बच्ची वेटिंलेटर पर है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
आपातकालीन बैठक बुलाई
केरल में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई है.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले सामने आए हैं, वहीं लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौत हुई हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 1.99 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
झारखंड में यूके स्ट्रेन की पुष्टि से हड़कंप
झारखंड में कोरोना के नये स्ट्रेन की इंट्री हो गयी है. राज्य के 13 लोगों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. इनमें 11 लोग राजधानी रांची और दो लोग जमशेदपुर के हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है. नये डबल वेरिएंट स्ट्रेन की पुष्टि भुवनेश्वर की लैब में जीनेम सिक्वेंसिंग के माध्यम से की गयी है. राज्य सरकार ने प्रदेश के कुछ पॉजिटिव नमूनों को जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा था. वहीं से यह रिपोर्ट आयी है.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
दिल्ली में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे
बुधवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,282 नए मामले सामने आए हैं और 104 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ होने वाली बैठक में शहर के कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे.
4:58 PM. 15 Apr 214:58 PM. 15 Apr
छत्तीसगढ़ में कोरोना केस
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 14,250 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद सूबे में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,86,244 हो गई है. कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
राजस्थान में कर्फ्यू
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर रूप धारण करने के बीच राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए पूरे राज्य में शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है जिसकी शुरुआत 16 अप्रैल से होगी.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
हरियाणा का हाल
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,398 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में आए कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं राज्य में और 18 लोगों की मौत हुई है.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
गुजरात का हाल
गुजरात में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 7,410 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 73 मरीजों की मौत हो गई.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
बिहार में 21 और लोगों की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 21 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1651 पहुंच गई. अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 295171 हो गयी.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
बंगाल में सर्वाधिक 5892 नए मामले
पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 5892 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,30,116 हो गयी. वहीं राज्य के विभिन्न भागों में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 10,458 हो गयी है.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
महाराष्ट्र में 58,952 नये मामले
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले सामने आये, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 58,804 पहुंच गई.
1:02 PM. 15 Apr 211:02 PM. 15 Apr
उत्तर प्रदेश में 68 और लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 68 और लोगों की मौत हो गई तथा 20510 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. नए रोगियों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
मुख्य बातें
Coronavirus India Live: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के दैनिक मामले रोज सभी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इधर उत्तर प्रदेश (UP Corona case) के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ-साथ वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. शिक्षा मंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं टाल दी है. कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…