Coronavirus in India Live Update: दिल्ली में आज कोरोना के 1,142 नये मामले सामने आये, 2,137 मरीज हुए स्वस्थ

Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. एएनआई के मुताबित शनिवार को देश भर में कोरोना संक्रमण (corona virus new cases) के 48,916 नये मामले सामने आये और 757 लोगों की मौत (Coronavirus new death) हुई. देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,36,861 हो गयी है. देश में अब तक कोरोना वायरस के कारण करीब 31,358 लोगों की जान जा चुकी है. देश के सात राज्यों से रिकॉर्ड नये केस दर्ज किये गये हैं. कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पिछले तीन सप्ताह में देश में कोरोना के मामले दोगुने हो गये हैं.

Live Updates
5:52 PM. 25 Jul 20 5:52 PM. 25 Jul

दिल्ली में आज कोरोना के 1,142 नये मामले सामने आये, 2,137 मरीज हुए स्वस्थ

दिल्ली में आज कोरोना के 1,142 नये मामले सामने आये, जबकि 2,137 मरीज स्वस्थ हुए. आज कुल 29 लोगों की मौत दिल्ली में हुई. अबतक कुल एक लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कुल तीन हजार आठ सौ छह लोगों की मौत हुई है.

5:52 PM. 25 Jul 20 5:52 PM. 25 Jul

बिहार में पिछले 24 घंटे में आये 2,803 केस, कुल 36,314 मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में आये 2,803 केस सामने आये हैं. कुल 36,314 मामले हुए.

5:52 PM. 25 Jul 20 5:52 PM. 25 Jul

कोविड-19 के मामले देश में एक साथ चरम पर नहीं पहुंचेंगे

विशेषज्ञों का मानना है कि देश में कोविड-19 के मामले एक साथ चरम पर नहीं पहुंचेंगे. भारत जैसे विशाल देश में कोविड-19 के मामले एक साथ चरम पर नहीं पहुंचेंगे और हर राज्य में इसका अपना वक्त होगा जो इस बात पर निर्भर करेगा कि उसके लोग कब इस संक्रमण की चपेट में आये. एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने यह बात कही है.

5:52 PM. 25 Jul 20 5:52 PM. 25 Jul

गोवा में मिली वर्क फ्रॉम होम की अनुमति

गोवा में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति मिली पणजी, गोवा के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी गई है. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी.

5:52 PM. 25 Jul 20 5:52 PM. 25 Jul

एक दिन में रिकॉर्ड 4 लाख 20 हजार टेस्ट हुए

पिछले 24 घंटे में देश में एक दिन में रिकॉर्ड 4 लाख 20 हजार टेस्ट हुए हैं. इसके साथ ही प्रति 10 लाख पर टेस्ट बढ़कर बढ़कर 11,485 हो गया है और अब तक कुल टेस्ट बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो गया है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

सिर्फ सात राज्यों में मौत का आंकड़ा पहुंचा 26,879

देश के सिर्फ सात राज्यों में मौत का आंकड़ा देश में हुई कुल मौत से आधे से अधिक है. इन राज्यों में कोरोना संक्रंमण से अधिक मौत दर्ज की गयी है. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,132 लोगों की मौत हुई. इसके बाद दिल्ली में 3,777, तमिलनाडु में 3,320, गुजरात में 2,278, कर्नाटक में 1,724, उत्तर प्रदेश में 1,348, पश्चिम बंगाल में 1,290 लोगों की मौत हुई है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

बिहार में कोरोना संक्रमित ने की आत्महत्या

एएनआई के मुताबिक बिहार के पटना जिले में 35 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है. वह होम कोरेंटिन में था.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सख्या हुई 1992

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संक्या 1992 हो गयी है. राज्य में कुल 818 एक्टिव केस हैं. अब तक संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1146 ठीक हुए हैं.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

श्रीनगर में बंद है दुकानें

कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन किया गया है. श्रीनर रीगल चौक की सड़कें सुनसान है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

कोरोना पॉजिटिव हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया ‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएं’

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

पुड्डुचेरी में आये 139 नये मामले

पुड्डुचेरी आज 10 बजे तक 139 नये मामले सामने आये हैं. राज्य मं कोरोना संक्रमितों की संख्या 2654 है. जबकि 1561 मरीज ठीक हो चुके हैं.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

महाराष्ट्र के बाद इन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा संक्रमित

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 1,99,749 हो गयी है. जबकि दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,389 है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,57,117 मामले सामले आये हैं. जो देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

13,36,861 कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,36,861 हो गयी है. कुल संक्रिय मामलों की संख्या 5,56,071 है, जबकि 8,49,431 ठीक हो चुके हैं.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

24 घंटे में सामने आये 48,916 नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,916 नये मामले दर्ज किये गये हैं. जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 757 लोगों की मौत हुई है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन दर्शन कर रहे भक्त

नागपंचमी के मौके नागचंद्रेश्वर मंदिर में पूजा पाठ चल रहा है. पूजारी ने कहा कि इस मंदिर के कपाट साल भर में एक बार भक्तों के दर्शन के लिए खुलते हैं, पर इस बार कोरोना वायरस के कारण भक्त ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

कोविड-19 पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस कि स्थिति पर चर्चा करेंगे.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

राजस्थान में बनेगा प्लाज्मा बैक

राजस्थान सरकार जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित करेगी जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो सके. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने संक्रमण से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

नागपुर में जनता कर्फ्यू

महाराष्ट्र के नागपुर में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आज और कल जनता कर्फ्यू लगाया गया है. आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गयी है.

2:27 PM. 25 Jul 20 2:27 PM. 25 Jul

कोलकाता एयरपोर्ट बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आज पश्चिम बंगाल लॉकडाउन है. कोलकत्ता एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन बंद होने से वहां सन्नाटा पसरा हुआ है.

8:41 AM. 25 Jul 20 8:41 AM. 25 Jul

भारत में कोरोना की रिकवरी दर 63.45 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत काफी कम है. देश में कोरोना से ठीक होने की दर 63.45 फीसदी है. जबकि कोरोना से होने वाले मौत की दर 2.3 फीसदी है.

मुख्य बातें

Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. एएनआई के मुताबित शनिवार को देश भर में कोरोना संक्रमण (corona virus new cases) के 48,916 नये मामले सामने आये और 757 लोगों की मौत (Coronavirus new death) हुई. देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,36,861 हो गयी है. देश में अब तक कोरोना वायरस के कारण करीब 31,358 लोगों की जान जा चुकी है. देश के सात राज्यों से रिकॉर्ड नये केस दर्ज किये गये हैं. कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पिछले तीन सप्ताह में देश में कोरोना के मामले दोगुने हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >