Coronavirus in India Updates: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पंजाब में नाइट कफ्यू, दिल्ली व पुणे से अपने गांव लौट रहे प्रवासी मजदूर

Coronavirus in India LIVE Updates, Covid-19 Cases in India Latest Hindi News: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड एक लाख 15 हजार 736 नये मामले सामने आये है. इससे पहले रविवार को 1,03,794 मामले आये थे. बता दें कि पिछले दिन में दूसरी बार एक लाख से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं. वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कोरोना बहुत तेज गति से फैल रहा है.

Live Updates
10:26 PM. 7 Apr 21 10:26 PM. 7 Apr

पुणे में कोरोना के बढ़ रहे मामले के बीच शहर छोड़कर अपने गांव लौट रहे प्रवासी मजदूर

पुणे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं. पुणे रेलवे पीआरओ ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है. लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भेजा जा रहा हैं. उन्होंने कहा उन्हें जनता के सहयोग की जरूरत है.

10:26 PM. 7 Apr 21 10:26 PM. 7 Apr

वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार जारी : डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है. लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है. वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है.

10:26 PM. 7 Apr 21 10:26 PM. 7 Apr

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 24 घंटों में मिले 5,338 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में पिछले 24 घंटों में 5,338 नए मामले प्रकाश में आए है. साथ ही इस दौरान 3,868 रिकवरी और 66 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 2,54,221 पहुंच गए है. वहीं अब तक कुछ 5504 लोगों की मौतें हो चुकी है.

10:26 PM. 7 Apr 21 10:26 PM. 7 Apr

दिल्ली में लॉकडाउन का डर, रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों में घर वापसी की होड़

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है. इसी कड़ी में प्रवासियों में घर वापसी की होड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी है.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

पंजाब में 30 अप्रैल तक लगाया नाइट कर्फ्यू

पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में रात 9 से सुबह 5 तक बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है. सरकार ने राज्य में राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध लगाया दिया है.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

त्रिपुरा के CM बिप्लब देब कोरोना पॉजिटिव

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है साथ ही संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

कार में अकेले हैं तब भी लगाना होगा मास्क 

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, कार पब्लिक मे अकेले ड्राइवर को भी लगाना होगा मास्क.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

24 घंटों में देश में कोरोना से 630 की मौत 

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड एक लाख 15 हजार 736 नये मामले सामने आये है. इससे पहले रविवार को 1,03,794 मामले आये थे. वहीं पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,28,01,785 हुई. 630 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,177 हो गई है.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

दिल्ली में AIIMS,लोक नायक अस्पताल में OPD सेवाएं 

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामले के बीच AIIMS,लोक नायक अस्पताल की OPD सेवाएं बंद नए मरीजों के लिए बंद कर दिए गये हैं. OPD सेवाएं 7 अप्रैल से बंद अगले आदेश तक सिर्फ पुराने मरीजों को देखा जाएगा.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

पंजाब में तेज़ी से फैला कोरोना का यूके स्ट्रेन

कोरोना का यूके स्ट्रेन पंजाब में तेज़ी से फैला है. पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामलों में 80 फ़ीसदी यूके स्ट्रेन के ही वायरस मिले हैं. जीनोम अनुक्रमण द्वारा इसकी पुष्टि की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी दी. यह वह वायरस है जो सामान्य कोरोना के मुक़ाबले 70 फ़ीसदी ज़्यादा तेज़ी से फैलता है.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

झारखंड में मिले 1264 नये कोरोना संक्रमित

झारखंड में कोरोना का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य भर में एक ही दिन 1264 नये संक्रमित मिले हैं. इस साल का यह एक दिन का सबसे अधिक केस है. वहीं रांची में दो, गिरिडीह व गुमला में एक-एक कुल चार मरीजों की मौत हो गयी है. राजधानी रांची से मंगलवार को 539 और पूर्वी सिंहभूम से 191 नये संक्रमित मिले हैं.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

इन पांच राज्यों में तेजी से फैल रहा है कोरोना 

संक्रमण में तेजी से वृद्धि वाले राज्यों में, महाराष्ट्र में 55,469 मामले, छत्तीसगढ़ में 9,921 मामले, दिल्ली में 5,100 मामले, गुजरात में 3,280 मामले और राजस्थान में 2,236 मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए.

2:32 PM. 7 Apr 21 2:32 PM. 7 Apr

पिछले तीन दिन में दूसरी बार एक लाख से ज्यादा नये मामले

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को रिकॉर्ड एक लाख 15 हजार 229 नये मामले सामने आये. इससे पहले रविवार को 1,03,794 मामले आये थे.

7:21 AM. 7 Apr 21 7:21 AM. 7 Apr

विभिन्न राज्यों ने लगाया ये प्रतिबंध 

शिरडी के साईं बाबा मंदिर के कपाट अगले आदेश तक बंद

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए अनिवार्य हुई निगेटिव जांच रिपोर्ट

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया

हाइकोर्ट के सुझाव के बाद गुजरात सरकार ने 20 शहरों में लगाया नाइट कर्फ्यू

एम्स, दिल्ली में रूटीन ओपीडी बंद करने का आदेश

दक्षिणी में प्रकोप बढ़ा, छह हजार नये मामले कर्नाटक में

7:21 AM. 7 Apr 21 7:21 AM. 7 Apr

एक दिन में रिकॉर्ड 43 लाख लोगों को लगा वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटों में 43 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया गया, जो अब तक एक दिन में दी गयी खुराकों के लिहाज से सर्वाधिक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी है.

7:21 AM. 7 Apr 21 7:21 AM. 7 Apr

केन्द्र सरकार ने कहा अगले चार सप्ताह अहम 

केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कोरोना बहुत तेज गति से फैल रहा है. इसे देखते हुए अगले चार सप्ताह बेहद अहम रहनेवाले हैं. सरकार ने संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया.

मुख्य बातें

Coronavirus in India LIVE Updates, Covid-19 Cases in India Latest Hindi News: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड एक लाख 15 हजार 736 नये मामले सामने आये है. इससे पहले रविवार को 1,03,794 मामले आये थे. बता दें कि पिछले दिन में दूसरी बार एक लाख से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं. वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कोरोना बहुत तेज गति से फैल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >