Coronavirus Updates: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक की घटना में अब तक 24 की मौत, देश में रिकवरी रेट 85 % और मृत्यु दर 1.17 फीसदी, जानें अन्य राज्यों का हाल

Coronavirus in India LIVE Updates, Covid-19 Sceond Wave: देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. यह दिनों-दिन और भी विकराल होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश में इस माहामारी से 1700 लोगों की जान गयी है. वहीं देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गये हैं. करीब 25 लाख नये मामले महज 15 दिन के भीतर सामने आये हैं. देश में कोरोना मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंचे थे. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकोने के लिए देश के झारखंड, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है. कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
3:59 AM. 22 Apr 21 10:29 PM. 21 Apr

केरल में आज सामने आए 22,414 नए केस

केरल में आज कोरोना के 22,414 नए मामले सामने आए है और 22 मौतें दर्ज की गई हैं. 5,431 लोग रिकवर हो चुके हैं. मरने वालों का आंकड़ा 5,000 पर है. केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने ये जानकारी दी है.

3:59 AM. 22 Apr 21 10:29 PM. 21 Apr

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सामने आए 67,468 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,468 नए मामले आए है और 568 मौतें व 54,985 डिस्चार्ज दर्ज किए गए है. जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 6,95,747 है.

3:59 AM. 22 Apr 21 10:29 PM. 21 Apr

पंजाब में पिछले 24 घंटे में हुई 69 मौतें

पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,970 नए मामले सामने आए है और इस अवधि में 69 मौतें और 2,727 रिकवरी दर्ज की गई हैं. वहीं, कुल मामले 3,14,269, कुल रिकवरी 2,67,289 और 8,114 मौतें व सक्रिय मामले 38,866 हुए है.

3:59 AM. 22 Apr 21 10:29 PM. 21 Apr

रेमडेसिविर की मांग में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये प्रतिक्रिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना के कारण रेमडेसिविर की मांग में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए घरेलू रेमडेसिविर निर्माताओं की विनिर्माण क्षमता 38 लाख शीशियों से बढ़कर प्रति माह 74 लाख शीशियां की गई है. 20 अतिरिक्त विनिर्माण स्थलों को भी मंजूरी दी गई है.

3:59 AM. 22 Apr 21 10:29 PM. 21 Apr

हरियाणा में सामने आए 9,623 नए केस

हरियाणा में कोरोना में 9,623 नए मामले सामने आए है. साथ ही 45 मौतें और 3,928 रिकवरी दर्ज की गई. कुल मामले 3,81,247 हो गए हैं, मरने वालों का आंकड़ा 3,528 पर है.

1:26 AM. 22 Apr 21 7:56 PM. 21 Apr

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक की घटना में अब तक 24 की मौत

नासिक के डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक की घटना के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. नासिक मेयर सतीश कुलकर्णी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.

मुख्य बातें

Coronavirus in India LIVE Updates, Covid-19 Sceond Wave: देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. यह दिनों-दिन और भी विकराल होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश में इस माहामारी से 1700 लोगों की जान गयी है. वहीं देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गये हैं. करीब 25 लाख नये मामले महज 15 दिन के भीतर सामने आये हैं. देश में कोरोना मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंचे थे. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकोने के लिए देश के झारखंड, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है. कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >