Covid 19: देश में तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, इस राज्य में भी मास्क लगाना हो सकता है अनिवार्य

Coronavirus Latest Updates: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु समेत कई और राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है.

Coronavirus Latest Updates: देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. आज यानी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 5676 नये मामले दर्ज किये गये. इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37093 हो गयी है. महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 484 के करीब नये मामले सामने आये हैं. देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मॉक ड्रिल कर रहा है.

कई राज्यों में बढ़ गई संक्रमितों की संख्या: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु समेत कई और राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जो आंकड़े जारी किए गये उसके मुताबिक, बिहार के 11 जिलों में कोरोना के कुल 38 नये संक्रमित सामने आये हैं. वहीं, दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 484 नये मामला सामने आये. वहीं, कोरोना से राजस्थान में तीन लोगों की मौत की भी खबर है.

तमिलनाडु में मास्क लगाना हो सकता है अनिवार्य: अन्य राज्यों की तरह तमिलनाडु में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री थिरू एम सुब्रमण्यन ने आज यानी मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 500 या 1000 के आंकड़े के पार जाने की स्थिति में राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करने पर विचार किया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना चाहिए.

Also Read: वायनाड में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी मेरा टैग, पद और घर ले सकती है… मुझे जेल में डाल सकती हैं, लेकिन…

संक्रमण से 5 लोगों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्री थिरू एम सुब्रमण्यन ने कहा कि राज्य में कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी की ओर से लाये गये एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए यह बात कही. मंत्री ने कहा कि केंद्र के परामर्श के मुताबिक, मास्क पहनना अब भी अनिवार्य है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ महीने में कोविड के करीब 386 मामले सामने आये हैं और प्रतिदिन संक्रमण के पांच-छह मामले सामने आ रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >