Coronavirus Cases Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,866 नए मामले, 41 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,866 नए मामले सामने आए है. वहीं 41 मरीजों की मौत हुई है. 18,148 मरीज ठीक होकर सकुशल अपने घर लौटे हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,866 नए मामले सामने आए है. जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,05,621 हो गई है. देश में 168 दिन बाद दैनिक संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 41 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,074 हो गई.

देश में कोरोना के 16,866 नए मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,50,877 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,323 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 7.03 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.49 प्रतिशत है. देश में अभी तक 87.27 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 2,39,751 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई.

इतने लोग हुए संक्रमण मुक्त

देश में अभी तक कुल 4,32,28,670 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

Also Read: Coronavirus Cases Updates: पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,279 नये मामले, एक्‍टिव केस 1,52,200
देश में कब कितने बढ़े कोरोना के मामले

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >