कोरोना वायरस से अब तक 9,900 की मौत, जानें आपके राज्य में हैं कितने कोरोना संक्रमित

Covid-19 India: भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में (coronavirus new cases in india) संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए. वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने (coronavirus death in india) वालों की संख्या 9,900 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं. अधिकारी ने कहा कि अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है. कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है. अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत में ही कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं. अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत संक्रमण से सबसे अधिक मौतों के मामलों की सूची में आंठवें नंबर पर है.

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए. वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं. अधिकारी ने कहा कि अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है. कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है. अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत में ही कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं. अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत संक्रमण से सबसे अधिक मौतों के मामलों की सूची में आंठवें नंबर पर है.

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की जान गई, उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, नौ राजस्थान और छह लोग मध्य प्रदेश के थे. वहीं आंध्र प्रदेश और पंजाब में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, तेलंगाना में दो लोगों की जान गई. वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है. कोरोना वायरस से अब तक कुल 9,900 लोग जान गंवा चुके हैं. इसमें से महाराष्ट्र में अब तक 4,128 लोगों की, गुजरात में 1,505 लोगों की और दिल्ली में 1,400 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में 485, मध्य प्रदेश में 465, तमिलनाडु में 479, और उत्तर प्रदेश में 399 लोगों की मौत हो गई है. राजस्थान में 301, तेलंगाना में 187, हरियाणा में 100, कर्नाटक में 89 ,आंध्र प्रदेश में 88, पंजाब में 71, जम्मू कश्मीर में 62, बिहार में 40, उत्तराखंड में 24 और केरल में 20 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है.

Also Read: Coronavirus Outbreak: कोरोना केस के नंबर पर मत जाइए, मरीजों के ठीक होने में भारत की अच्छी रैंकिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट

ओडिशा में अब तक 11 , झारखंड ,छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार चंडीगढ़ में छह और पुडुचेरी में पांच, मेघालय,त्रिपुरा और लद्दाख में एक- एक मरीज की मौत हुई है.संक्रमण के सर्वाधिक 1,10,744 मामले महाराष्ट्र में है. तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 46,504, दिल्ली में 42,829 , गुजरात में 24,055 , उत्तर प्रदेश में 13,615 , राजस्थान में 12,981, पश्चिम बंगाल में 11,984 और मध्य प्रदेश में 10,935 मामले सामने आए हैं. मध्य प्रदेश में 10,935, हरियाणा में 7,722, कर्नाटक में 7,213 और बिहार में 6,650 मामले हैं. आंध्र प्रदेश में 6,456 , जम्मू-कश्मीर में 5,220 , तेलंगाना में 5,193 , ओडिशा में 4,055 और असम में 4,158 मामले सामने आए हैं. पंजाब में 3,267, केरल में 2,543 , उत्तराखंड में 1,845 और झारखंड में 1,763 मामले सामने आए हैं.

छत्तीसगढ़ में 1,756 , त्रिपुरा में 1,086 , गोवा में 592 , हिमाचल प्रदेश में 556 , मणिपुर में 490, लद्दाख में 555 और चंडीगढ़ में 354 मामले हैं. पुडुचेरी में 202 , नगालैंड में 177, मिजोरम में 117, अरुणाचल प्रदेश में 91, सिक्किम में 68 , मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 41 मामले हैं. दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कुल 36 मामले सामने आए हैं. मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >