Coronavirus : तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद ने जारी किया नया ऑडियो टेप, दिया ऐसा संदेश

Coronavirus : जमात के प्रमुख मौलाना साद (Tablighi Jamaat chief Maulana Saad) ने अपना दूसरा ऑडियो टेप जारी (released new audio tape) किया है. उस ऑडियो टेप में वह लोगों से रमजान (Ramadan) के महीने में घरों में रहकर इबादत करने की अपील कर रहा है. साथ ही लोगों से यह भी अपील कर रहा है कि वे कोरोना संकट में डॉक्‍टरों की सलाह मानें और प्रशासन का सहयोग करें.

नयी दिल्ली : देश इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इस समय देशभर में करीब 18 हजार कोरोना संक्रमण का केस आ चुका है और 543 लोगों की मौत हो चुकी है. स्‍वास्थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देश में जमात के कारण लगभग 29 प्रतिशत संक्रमण का केस सामने आया है, वहीं दिल्‍ली में जमात के कारण 63 प्रतिशत केस आये हैं. इस बीच जमात के प्रमुख मौलाना साद ने अपना दूसरा ऑडियो टेप जारी किया है.

फिलहाल फरार चल रहे मौलाना साद ने ऑडियो टेप में अपने समर्थकों को रमजान पर संदेश दिया है. उस ऑडियो टेप में वह लोगों से रमजान के महीने में घरों में रहकर इबादत करने की अपील कर रहा है. साथ ही लोगों से यह भी अपील कर रहा है कि वे कोरोना संकट में डॉक्‍टरों की सलाह मानें और प्रशासन का सहयोग करें.

Also Read: Covid-19 UP News Update : पिता के निधन की सूचना मिलने के बावजूद बैठक करते रहे CM योगी, ‘लॉकडाउन’ को लेकर दिये ये जरूरी निर्देश

मालूम हो दिल्‍ली निजामुद्दीन में हुए मरकज के कार्यक्रम के बाद देश में कोरोना का केस अचानक बढ़ा और उसके बाद मौलाना साद भी फरार है. अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. साद की गिरफ्तारी पर खबर है कि दिल्‍ली पुलिस ने साद से कहा है कि वो पहले कोरोना का सरकारी टेस्‍ट कराये. पुलिस जब साद की रिपोर्ट देख लेगी उसके बाद ही उसके खिलाफ समन जारी करेगी.

Also Read: 7th Pay Commission: कोरोना के कारण नहीं कटेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी, जमात से संबंधित ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 31 मार्च को मौलाना और सात अन्य के खिलाफ निजामुद्दीन थाने के एसएचओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी. यह मामला कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के आदेशों का कथित रूप से उल्लंघन कर तबलीगी जमात का इज्तिमा आयोजित करने को लेकर दर्ज किया गया था.

रमजान में घर पर ही इबादत और इफ्तार करें: जमीयत

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने कोरोना संकट के मद्देनजर सोमवार को मुस्लिम समुदाय का आह्वान किया कि वे रमजान के पवित्र महीने में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर पर ही इफ्तार एवं इबादत करें. मदनी ने एक बयान में यह भी कहा कि घर पर भी नमाज और इफ्तार के समय सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाए.

Also Read: 9000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग कर भागा विजय माल्या हार गया केस, अब आगे…

उन्होंने कहा, कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करते हुए रमजान के इस पाक दिनों में राष्ट्र की खुशहाली और स्वस्थ राष्ट्र की दुआ करें. मौलाना मदनी ने अपील की कि रमजान के मौके पर तराबी (विशेष नमाज) अपने घरों में ही पढ़ें और मस्जिदों में इमाम सहित केवल चार लोग (इमाम, मुअज्जिन, खादिम) ही दूरी बनाकर पांचों वक़्त की नमाज पढ़ें. इससे पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद महासचिव महमूद मदनी ने भी मुस्लिम समुदाय से अपील की वे रमजान में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें.

Also Read: Palghar Mob Lynching: उद्धव ठाकरे बोले- साधुओं की हत्या पर हम चुप नहीं हैं, दोषी छूटेंगे नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >