Corona Cases In India: कोरोना ने फिर डराया, एक दिन में राजस्थान में 8, बंगाल में 5 मामले, बच्चे की हालत गंभीर

Corona Cases In India: कोरोना वायरस ने देश भर में एक फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है. राजस्थान में एक दिन में 8 नये मामले सामने आए हैं. जबकि पश्चिम बंगाल में भी 5 नये मामले सामने आए हैं. बिहार में भी कोरोना के 10 मामले सामने आ चुके हैं. देश भर में इस समय कुल सक्रिय मामले 1010 हो गए हैं. राजस्थान में कोरोना से एक बच्चे की हालत खराब हो गई है.

Corona Cases In India: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 8 कोविड-19 मामले भर्ती होने के बाद, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और कंट्रोलर डॉ दीपक माहेश्वरी ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में कोविड मामलों में मामूली वृद्धि हुई है. एसएमएस अस्पताल में लगभग 8 मामले सामने आए हैं. हम सभी श्वसन और कोविड से संबंधित मामलों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. अब तक रिपोर्ट किए गए सभी मामले बहुत हल्के हैं. हम पर्याप्त परीक्षण सुविधाओं, समर्पित वार्डों और आईसीयू के साथ पूरी तरह से तैयार हैं. पैनिक बटन दबाने की कोई जरूरत नहीं है. हमने यह निर्धारित करने के लिए सभी नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे हैं कि संक्रमण पुराने या नए वेरिएंट से हैं या नहीं.”

पटना में कोरोना मरीजों की संख्या 10 पहुंची

पटना में चार और लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है.

पश्चिम बंगाल में सामने आये कोविड-19 के 5 और मामले

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के पांच और मामले सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि तीन मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ज्यादातर में हल्के लक्षण हैं. अधिकारी ने बताया कि बंगाल में फिलहाल कोविड-19 के कुल 16 मामले हैं.

वाराणसी में बीएचयू की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दोनों व्यक्ति बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं और दोनों ने हाल ही में अन्य राज्यों की यात्रा की थी, जिससे संक्रमण की संभावना है.

कर्नाटक में कोरोना मरीजों की संख्या 100 पहुंची

कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 100 है. राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण दर 9.44 फीसदी है. इस अवधि में 381 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इनमें से 361 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच और 20 नमूनों की आरएटी जांच की गई.

पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया

पंजाब के फिरोजपुर जिले में 25 वर्षीय एक युवक के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और एहतियात के तौर पर उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है. युवक गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कुछ दिन पहले अस्वस्थ होने के कारण अपने माता-पिता के पास फिरोजपुर आया था.

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया है. राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जांपा ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए मंगलवार को एक मां और बेटी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. गर्भवती महिला (34) ने सोमवार को बुखार और हल्की खांसी की शिकायत के बाद ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ कराया था जिसमें वह संक्रमित पाई गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >