'तिहाड़ में रची जा रही है अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश', आप ने लगाया ये गंभीर आरोप

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है.

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी नेता चिंता व्यक्त कर रहे हैं. रविवार को दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा है कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है. दिल्ली के सीएम को शुगर होने के बाद भी इंसुलिन का इंजेक्शन नहीं दिया जा रहा.

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी ये चीजें देख रही है कि किस प्रकार से केंद्र सरकार एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रचने में लगी हुई है. तिहाड़ जेल के डीजी की ओर से एम्स को लिखा गया है कि हमें एक डायबिटोलॉजिस्ट यानी मधुमेह रोग के विशेषज्ञ की आवश्यकता है. इस पूरे घटनाक्रम ने बीजेपी को पूरी तरह बेनकाब करने का काम किया है.

इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना बंद कर चुके थे केजरीवाल

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को एक रिपोर्ट भेजी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी से महीनों पहले इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना बंद कर दिया था. वह नॉर्मल शुगर की दवा ले रहे थे. तिहाड़ जेल के महानिदेशक द्वारा यह रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के सीएम के स्वास्थ्य की जांच 10 अप्रैल और 15 अप्रैल को मेडिसीन के विशेषज्ञ द्वारा की गई थी, जिन्होंने नॉर्मल दवाओं की सलाह दी थी.

Read Also : Arvind Kejriwal: गिरफ्तारी से पहले ही इंसुलिन लेना बंद कर चुके थे केजरीवाल, तिहाड़ जेल प्रशासन ने LG को सौंपी रिपोर्ट

अपनी रिपोर्ट में जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जेल डिस्पेंसरी में इंसुलिन की पर्याप्त उपलब्धता है और इसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जब कभी जरूरत होगी. दिया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 18 अप्रैल को जेल महानिदेशक से आप के उन आरोपों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा था कि केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >