कांग्रेस ने कार्य समिति का किया पुनर्गठन, सैलजा, सिंघवी और लल्लू बनाए सदस्य

कांग्रेस ने कार्य समिति का किया पुनर्गठन किया है. उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी सुब्बारामी रेड्डी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है. पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी सुब्बारामी रेड्डी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्तियां की हैं. सोनिया गांधी की करीबी माने जाने वाली सैलजा कुछ सप्ताह पहले तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं. सिंघवी विख्यात अधिवक्ता होने के साथ ही पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं. वह राज्यसभा सदस्य भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >