Congress President Election: शशि थरूर ने अपने प्रतिद्वंद्वी खड़गे पर कह दी बड़ी बात, बताया अपना विजन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, खड़गे साहब पार्टी के महत्वपूर्ण अंग हैं. वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और अगर टॉप 3 नेताओं की चर्चा होगी तो उनका नाम तो आएगा ही.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में केवल दो मजबूत दावेदार बच गये हैं. मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होने की उम्मीद की जा रही है. क्योंकि झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द हो गया है. इधर अध्यक्ष पद के चुनाव में सबसे पहले नामांकन करने वाले शशि थरूर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

खड़गे पर थरूर ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, खड़गे साहब पार्टी के महत्वपूर्ण अंग हैं. वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और अगर टॉप 3 नेताओं की चर्चा होगी तो उनका नाम तो आएगा ही. वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी रहे और हर अहम विषय में उनका नाम होता है. राजस्थान में भी जब समस्या हुई उस पर भी खड़गे साहब जयपुर गए थे.

Also Read: नॉमिनेशन बाद शशि थरूर ने खड़गे को ‘कांग्रेस का भीष्म पितामह’ कहा, बोले- उन पर गांधी परिवार का हाथ

कांग्रेस में लोकतंत्र है, जो किसी और पार्टी में नहीं दिखती : थरूर

शशि थरूर ने कहा, कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था उसको हम दिखा रहा हैं, जो किसी और पार्टी में नहीं दिखता है. मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है जिसके बाद पार्टी के कई लोग और कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा.

आम कार्यकर्ताओं के कहने पर लड़ रहा हूं चुनाव

शशि थरूर ने कहा, पार्टी में कई कार्यकर्ता हैं, जो मुझे अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, आम कार्यकर्ताओं ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा. मैंने सोचना और लोगों से बात करना शुरू किया. मैं बस इतना चाहता हूं कि पार्टी मजबूत हो और मैं पार्टी के भीतर बदलाव की आवाज बनूं और लोगों को अपना अलग चेहरा दिखाऊं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भरे गये थे 20 फॉर्म

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, अध्यक्ष पद के दो मौजूदा दावेदारों में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर शामिल हैं. उन्होंने ने बताया, कुल 20 फॉर्म जमा किए गए. इनमें से स्क्रूटनी कमेटी ने हस्ताक्षर के मुद्दों के कारण 4 फॉर्म को खारिज कर दिया. वापसी के लिए 8 अक्टूबर तक का समय है, उसके बाद तस्वीर साफ होगी. मिस्त्री ने कहा, कोई नाम वापस नहीं लेता है तो मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

17 अक्टूबर को चुनाव और 19 को कांग्रेस अध्यक्ष पद का फैसला

इसी महीने कांग्रेस अध्यक्ष पद का फैसला हो जाएगा. क्योंकि 8 अक्टूबर तक नाम वापसे लेने की आखिरी तारीख है. जबकि एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नये कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >