Congress President Result: खड़गे बोले- सोनिया और राहुल गांधी से लेते रहेंगे मार्गदर्शन

Congress President Result: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत लिया है. उन्होंने शशि थरूर को बड़े अंतर से हराया. खड़गे को 7897 वोट मिले. जबकि शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट खारिज हुए. 24 साल में यह पहला मौका है जब कोई गैर नेहरू-गांधी परिवार अध्यक्ष बना हो.

Live Updates
10:34 PM. 19 Oct 22 10:34 PM. 19 Oct

खड़गे बोले- सोनिया और राहुल गांधी के लेते रहेंगे मार्गदर्शन

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने कहा, मैं कांग्रेस के चुनाव अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए इन चुनावों में उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा, मैं श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल जी को भी पार्टी के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं. हम उनके मार्गदर्शन लेना जारी रखेंगे.

10:34 PM. 19 Oct 22 10:34 PM. 19 Oct

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को शुभकामनाएं दीं.

10:34 PM. 19 Oct 22 10:34 PM. 19 Oct

राहुल गांधी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत पर बधाई दी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत पर बधाई दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई. कांग्रेस अध्यक्ष भारत के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है.

10:34 PM. 19 Oct 22 10:34 PM. 19 Oct

खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, वर्षों बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी अंतर से जीत हासिल की. हमें विश्वास है कि पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी और हम फासीवादी ताकतों पर लगाम लगाने में सक्षम होंगे.

10:34 PM. 19 Oct 22 10:34 PM. 19 Oct

सोनिया के साथ प्रियंका ने भी की खड़गे से मुलाकात

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर बधाई दी. पत्नी राधाबाई खड़गे से भी सोनिया और प्रियंका ने मुलाकात की.

10:34 PM. 19 Oct 22 10:34 PM. 19 Oct

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंची सोनिया गांधी

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं हैं.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

सचिन पायलट ने दी बधाई

राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी बहुमत से चुनाव जीता है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की एक जीत कहा. पायलट ने उम्मीद जताई की उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

खड़गे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि वो आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात करेंगे. बता दे खड़गे ने थरूर को भारी मतो से हरा दिया है.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

जीत की खुशी

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर नेता और कार्यकर्ताओं जश्न मना रहे हैं. ढोल और नगाड़ों के साथ खुशी मनाई जा रही है.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

खड़गे बने कांग्रेस ने नये अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत लिया है. उन्होंने 7897 वोटों से जीत हासिल की. चुनाव में शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले. जबकि, 416 वोट खारिज हुए.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

जीत गये खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गये हैं. हालांकि पार्टी की ओर से औपचारिक ऐलान अबी बाकी है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने थरूर के खिलाफ करीब 8 हजार वोट हासिल की.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

खड़गे की तय मानी जा रही जीत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को अबतक करीब 1600 वोट मिले हैं. जबकि, मल्लिकार्जुन खड़गे को 8 हजार वोट मिले हैं.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

अन्य दलों के चुनावों में किसी की दिलचस्पी क्यों नहीं- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा है हर कोई कांग्रेस में चुनाव को लेकर सवाल पूछता है. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि कांग्रेस में खुले और पारदर्शी चुनाव हुए हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी समेत अन्य दलों के चुनावों में किसी की दिलचस्पी क्यों नहीं है.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

जारी है वोटों का गिनती

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना जारी है. इधर मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत तय मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि खड़गे थरूर से काफी आगे चल रहे हैं.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

शशि थरूर ने लगाया मतगणना में धांधली का आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चुनाव एजेंट शशि थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा, जिसमें यूपी में चुनाव के संचालन में बेहद गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया. थरूर ने मांग की है कि यूपी के सभी वोटों को अवैध माना जाए.

3:05 PM. 19 Oct 22 3:05 PM. 19 Oct

गौरव गोगोई ने सोनिया गांधी का जताया आभार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमने इतने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया. गोगोई ने कहा कि हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार महसूस करते हैं जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली. आने वाले समय में और मजबूत करेगी कांग्रेस.

11:42 AM. 19 Oct 22 11:42 AM. 19 Oct

मधुसूदन मिस्त्री के संपर्क में बने हुए हैं- सलमान सोज

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा है कि हम मधुसूदन मिस्त्री के कार्यालय के साथ लगातार संपर्क बनाये हुए हैं. सोज ने कहा कि उन्हें कई अलग-अलग मुद्दों के बारे में अवगत किया गया है.

10:39 AM. 19 Oct 22 10:39 AM. 19 Oct

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन ?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस मुख्यालय में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि आज दोहपर तक नतीजे आ सकते हैं. इसके बाद तय हो जाएगा कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा.

10:18 AM. 19 Oct 22 10:18 AM. 19 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव Live: वोटों की गिनती शुरू

कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. लंबे समय के बाद यहा पहला मौका है जब कोई नेहरू-गांधी से इतर कांग्रेस की कमान संभालेगा.

11:42 AM. 19 Oct 22 11:42 AM. 19 Oct

Congress President Result: थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंच गये हैं, पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटों की गिनती शीघ्र ही शुरू होगी. पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई भी मुख्यालय पहुंचे.

11:42 AM. 19 Oct 22 11:42 AM. 19 Oct

कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती

शशि थरूर या मल्लकार्जुन खड़गे में से कांग्रेस का नया अध्यक्ष जो भी बने उसके सामने कई चुनौतियां होंगी. नये अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौत दो बड़े राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रही है.

10:18 AM. 19 Oct 22 10:18 AM. 19 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव 2022: सोमवार को हुआ था मतदान

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9 हजार 3 सौ डेलिगेट्स ने बीते सोमवार को मतदान किया. बता दें, अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय समेत देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग हुई थी.

10:18 AM. 19 Oct 22 10:18 AM. 19 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: 24 साल में पहला गैर नेहरु-गांधी अध्यक्ष होगा

कांग्रेस पार्टी को आज 24 साल में अपना पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलेगा. वोटों की गिनती दिल्ली में AICC मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर (Shashi Tharoor) मैदान में हैं.

10:18 AM. 19 Oct 22 10:18 AM. 19 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: फैसले का दिन

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान प्रक्रिया सोमवार को ही खत्म हो गयी थी, अब सबको इंतजार है नतीजों का. आज फैसला हो जाएगा कि कांग्रेस का अलगा अध्यक्ष कौन होगा. मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)होंगे या शशि थरूर. बता दें ढ़ाई दशकों बाद यह पहला मौका है जब नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव में खड़ा नहीं हुआ है.

मुख्य बातें

Congress President Result: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत लिया है. उन्होंने शशि थरूर को बड़े अंतर से हराया. खड़गे को 7897 वोट मिले. जबकि शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट खारिज हुए. 24 साल में यह पहला मौका है जब कोई गैर नेहरू-गांधी परिवार अध्यक्ष बना हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >