Congress President Election: 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, थरूर और खड़गे के बीच मुकाबला

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया और अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के रूप में दो उम्मीदवार मैदान पर रहे गये हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सीधा मुकाबला होना तय हो चुका है. नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन किसी ने भी चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लिया. पिछले दिनों खबर आयी थी कि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं. मालूम हो 8 अक्टूबर तक ही नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख तय थी.

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया और अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के रूप में दो उम्मीदवार मैदान पर रहे गये हैं. दोनों के बीच अब सीधा मुकाबला होना है. मिस्त्री ने कहा, 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी.

Also Read: Congress Presidential Poll पर बोले शशि थरूर- खड़गे कांग्रेस के टॉप 3 नेताओं में, लेकिन नहीं ला सकते बदलाव

झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन हुआ रद्द

मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, थरूर और खड़गे को इस चुनाव में समान अवसर मिल रहा है. इस चुनाव में तीन नेताओं ने नामांकन पत्र भरा था, लेकिन झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज हो गया था. क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ और एक अन्य प्रस्तावक के हस्ताक्षर में दोहराव था.

नौ हजार से अधिक डेलीगेट करेंगे मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नौ हजार से अधिक डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) मतदान करेंगे. पार्टी की ओर से 22 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 24 से 30 सितंबर तक थी. अब 17 अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >