Congress President: 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, BJP के मिशन 2024 को देंगे टक्कर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में भारी जीत मिलने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां अपने साथी और चुनाव में प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को बधाई दी, वहीं उन्होंने बीजेपी के 2024 मिशन को टक्कर देने और केंद्र में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है.

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे. इसकी जानकारी कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने दी. जीत के बाद खड़गे ने अपने पहले प्रेस कांन्फ्रेंस में चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को बधाई दी और बीजेपी के मिशन 2024 को चुनौती भी दी.

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही खड़गे ने बीजेपी को ललकारा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में भारी जीत मिलने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां अपने साथी और चुनाव में प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को बधाई दी, वहीं उन्होंने बीजेपी के 2024 मिशन को टक्कर देने और केंद्र में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा, मैं अपने साथी शशि थरूर को भी बधाई देना चाहता हूं. मैं उनसे मिला और चर्चा की कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए. मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं. उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई.

Also Read: Congress New President: राहुल गांधी ने नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत पर बधाई दी, कह दी बड़ी बात

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, सरकार देश में नफरत फैला रही है. पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है.

कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया

अपने पहले प्रेस वार्ता में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने संविधान की रक्षा की. खड़गे ने सोनिया गांधी का इस मौके पर आभार व्यक्त किया और कहा, मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है.

कांग्रेस में कोई बड़ा या छोटा नहीं : खड़गे

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है. उन्होंने आगे कहा, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है. खड़गे ने कहा, हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे ने दर्ज की धमाकेदार जीत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी के नये अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्वाचित घोषित किया. उन्होंने बताया कि खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >