कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन हुई चेन स्नैचिंग की शिकार, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की सख्त कार्रवाई की मांग

Chain Snatching: तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद आर सुधा सोमवार को चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं. इस घटना की जानकारी देते हुए आर सुधा ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Chain Snatching: राजधानी दिल्ली में 4 अगस्त को मॉर्निंग वॉक पर निकली तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद आर सुधा चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं. घटना चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास हुई, जहां कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. इस दौरान विरोध करने पर सांसद को गंभीर चोटें भी आईं. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. जानकारी के मुताबिक आर सुधा तमिलनाडु भवन के पास मॉर्निंग वॉक कर रही थीं, तभी अचानक से कुछ बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन खींचकर भागने लगे. इस दौरान खुद की रक्षा करते हुए सुधा को काफी चोटें भी आईं.आर सुधा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की पूरी जानकारी देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

“दिल्ली में ये सब आम बात हैं” – सौरभ भारद्वाज

इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली में महिला सांसद के साथ सुबह 6:00 बजे चेन स्नैचिंग की वारदात हुई है. बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उनकी सोने की चेन खींची और मौके से फरार हो गए. दिल्ली में ऐसी घटना कोई नई बात नहीं है. दिल्ली में चेन और मोबाइल स्नैचिंग अब आम बात हो गई है.” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में ऐसी घटनाएं इतनी आम हो गई हैं कि अब तो लोग एफआईआर भी दर्ज नहीं करवाते हैं. वह कहते हैं कि लोगों को पता चल चुका है कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा, बस उनका समय बर्बाद होगा.”

यह भी पढ़े: Chain Snatching: कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन हुई चेन स्नैचिंग का शिकार, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की सख्त कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़े: Indian Railway: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगस्त में इस रूट की कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >