Lord Shiva : ‘भगवान शंकर’ का अपमान वाले कांग्रेस विधायक संकट में, वीडियो वायरल

Lord Shiva : मध्यप्रदेश में ‘भगवान शंकर’ का अपमान करने के लिए कांग्रेस विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जानें क्या है पूरा मामला

Lord Shiva : मध्यप्रदेश से एक ऐसी खबर आ रही है जिसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी है. दरअसल, श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ शुक्रवार को हिंदू धर्म का कथित रूप से अपमान करने का केस दर्ज किया गया है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि एक दक्षिणपंथी संगठन की शिकायत पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जंडेल भगवान शंकर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी राजीव कुमार दुबे ने बताया कि विधायक पर लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने, लोक सेवक द्वारा दिए गए आदेशों की अवज्ञा करने, धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कार्य करने और शब्दों के माध्यम से जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया.

Read Also : जयपुर में RSS कार्यक्रम पर चाकू-डंडों से हमला, 7-8 लोग घायल

पूरा वीडियो देखने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी: विधायक जंडेल

पुलिस ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है. विधायक जंडेल ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान में कहा, मैं आस्थावान हूं. राजनीतिक द्वेष के चलते मेरी छवि खराब करने के लिए वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. पूरा वीडियो देखने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. यदि इस विवादित वीडियो से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >