गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पर कांग्रेस के कई नेताओं ने दी बधाई तो कुछ ने कही ये बड़ी बात...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र उनके योगदान को स्वीकार कर रहा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के जी-23 समूह के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. बधाई के बहाने कुछ नेताओं ने भाजपा तो कुछ ने अपनी ही पार्टी पर वार किया.

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर ही साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र उनके योगदान को स्वीकार कर रहा है.


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार की हुई घोषणा

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा सरकार द्वारा की गयी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है.

कांग्रेस को अब गुलाम की जरूरत नहीं

सिब्बल ने ट्वीट किया, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. बधाई हो भाईजान. यह विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है जबकि राष्ट्र सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्वीकार करता है.

जी-23 के नेताओं ने दी बधाई

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने आजाद को बधाई देते हुए कहा, जन सेवा और संसदीय लोकतंत्र में समृद्ध योगदान के लिए गुलाब नबी आजाद को यह सम्मान मिला है जिसके वह हकदार हैं. उन्हें बहुत बधाई.

शशि थरूर ने भी दी बधाई

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी आजाद को बधाई दी. आजाद, सिब्बल, शर्मा और थरूर कांग्रेस के उस ‘जी 23′ का हिस्सा हैं जिसने साल 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में आमूल-चूल परिवर्तन और जमीन पर सक्रिय संगठन की मांग की थी.

जयराम रमेश ने आजाद पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार रात आजाद पर कटाक्ष किया. रमेश ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की ओर से पद्म भूषण सम्मान को अस्वीकार किए जाने को लेकर आजाद पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, यही सही चीज थी करने के लिए. वह आजाद रहना चाहते हैं गुलाम नहीं.

हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दी बधाई

उधर, सिब्बल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, मैं गुलाम नबी आजाद जी को कई वर्षों से जानता हूं. यह एक प्रतिष्ठित नेता, सज्जन व्यक्ति और घोर राष्ट्रवादी को दिया गया सम्मान है जिसके वह हकदार हैं. आजाद जी को पद्म भूषण प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार. सरमा भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >