कर्नाटक में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार! जानें किसने किया ये दावा

एच.डी. कुमारस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने कर्नाटक में सरकार के जल्द गिरने का दावा किया है.

पिछले दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें से बीजेपी ने तीन राज्यों छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में सफलता पाई. एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बाद कर्नाटक की राजनीति में हड़कंप मच गया है. दरअसल, जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जल्द गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक ‘प्रभावशाली मंत्री’ केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज ‘मामलों’ से बचना चाहते हैं…वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. यहीं नहीं पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने यह भी दावा किया कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. वह बीजेपी के नेताओं के साथ संपर्क में हैं और बातचीत चल रही है.

एच.डी. कुमारस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुझे नहीं पता कि यह सरकार कब गिर जाएगी. एक प्रभावशाली मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र ने उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए हैं, जिनसे ‘‘बच’’ निकलने का कोई रास्ता नहीं है. जब कुमारस्वामी से नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं से ऐसे ‘‘निर्भीक’’ कदम की उम्मीद नहीं की जा सकती. केवल ‘‘प्रभावशाली लोग’’ ही ऐसा करने की सोच सकते हैं.

Also Read: जेडीएस का भाजपा में हो जाएगा विलय? कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया ने कही ये बात

एच.डी. कुमारस्वामी ने यह कहकर कर्नाटक की राजनीति में हड़कंप मचा दिया कि कर्नाटक में किसी भी समय ‘‘महाराष्ट्र जैसा कुछ’’ हो सकता है. उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, कुछ भी हो सकता है. आपको बता दें कि कुछ ऐसा ही दावा कुमारस्वामी पहले भी कर चुके हैं.

Also Read: MP Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस ने कर्नाटक को बर्बाद किया, गलहोत सरकार पर भी निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >