कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा का नाम बदला, अब होगा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', जानें पूरा रूट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अरुणाचल प्रदेश सहित 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया, 6713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों के जरिये और पैदल तय की जाएगी. इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और लोगों से मिले प्यार को देखते हुए कांग्रेस जल्द एक और यात्रा निकालने की तैयारी में है. इस बार राहुल गांधी अपनी यात्रा हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू करने वाले हैं. कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम बदल दिया है. राहुल गांधी की यात्रा को अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) किया गया है. पहले इस यात्रा को कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा नाम दिया था.

खरगे ने बैठक के बाद यात्रा का नाम बदला

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी की यात्रा के नाम बदलने की घोषणा की.

14 जनवरी से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी. जो 67 दिनों तक चलेगी. यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलेगी.

Also Read: राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए शर्मिला ने थामा कांग्रेस का दामन! बहन को नहीं मना पाये जगन मोहन रेड्डी

15 राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अरुणाचल प्रदेश सहित 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया, 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों के जरिये और पैदल तय की जाएगी. इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे.

Also Read: ‘राहुल गांधी साधारण नेता, बहुत ज्यादा तवज्जो ना दें’, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं को यात्रा में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजेगी कांग्रेस

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रही है और बताया कि इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. रमेश ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई थी.

राहुल गांधी ने पिछले साल की थी भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले साल भारत जोड़ा यात्रा की थी. जिसकी शुरुआत उन्होंने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से की थी और समापन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ. इस दौरान राहुल गांधी ने 136 दिनों की यात्रा की थी. जिसमें 75 जिले, 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश का राहुल गांधी ने दौरा किया था. राहुल गांधी ने इस दौरान 4000 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >