अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, रमेश बोले- 'विश्वगुरु' की विदेश पॉलिसी फेल

Congress leader Jairam Ramesh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर मोदी सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की बढ़ती भूमिका और अमेरिका के साथ उसके मजबूत होते रिश्तों को भारत के लिए चिंता का विषय बताया है.

Congress leader Jairam Ramesh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर मोदी सरकार की विदेश नीति हमला बोला हैं. एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की बढ़ती भूमिका और अमेरिका के साथ उसके मजबूत होते रिश्ते भारत के लिए चिंता का विषय हैं. उन्होंने केंद्र सरकार तंज कसते हुए कहा कि विश्वगुरु की विदेश पॉलिसी फेल हो गई है.

FBI प्रमुख और पाक गृह मंत्री की मुलाकात पर उठे सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी एफबीआई निदेशक काश पटेल और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की हालिया मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ औपचारिक कूटनीति मुलाकात नहीं लगती है. कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री और सेंट्रल कमांड प्रमुख के बाद अब एफबीआई निदेशक का भी पाकिस्तान के साथ गर्मजोशी दिखाना मोदी सरकार के विदेश नीति पर कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश पॉलिसी बिलकुल फेल हो गई है.

ईरान-अमेरिका समझौता टूटा, फिर भी पाकिस्तान बना अहम खिलाड़ी

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुआ इस्लामाबाद समझौता लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के रिश्ते लगातार मजबूत दिखाई दे रहे हैं. उनका दावा है कि मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम में पाकिस्तान का प्रभाव पहले की तुलना में बढ़ा है, जो भारत के लिए कूटनीतिक झटका माना जा सकता है.

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में इसी बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की गए हैं. उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी इसके जवाब में दक्षिणी ईरान में सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान की सक्रिय भूमिका और अमेरिका से उसके बढ़ते संपर्क को लेकर भारत की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें-पाकिस्तानी गैंगस्टर का सोशल मीडिया जाल: पुणे में ATS का एक्शन, 66 लोगों से की गई पूछताछ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >