Color of Sun: आधा भारत नहीं जानता सूर्य पीला है या सफेद? जानिए कैसा दिखता है सूरज

Color of Sun: सूर्य सौरमंडल का केंद्र है. धरती समेत सौरमंडल में मौजूद सारे ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं. सूर्य सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा गैस जायंट भी है, जो मुख्यतः हाइड्रोजन और हीलियम से बना है. धरती से देखते पर सूर्य लाल, गुलाबी या पीला दिखाई पड़ता है. लेकिन, असली में सूरज का रंग कुछ और ही है.

Color of Sun: जमीन से आसमान की ओर दिन में देखने पर हमें सूर्य की तेज रोशनी दिखाई देती है. ज्यादातर लोग सूर्य को पीला या नारंगी रंग का मानते हैं क्योंकि हम जमीन से यही देखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

अक्सर ड्राइंग में भी हम सूरज को पीले गोले के रूप में बनाते हैं. लेकिन वैज्ञानिक सच्चाई कुछ और ही है. सूर्य वास्तव में पीला नहीं पूरी तरह सफेद रंग का है. अंतरिक्ष से देखें तो सूर्य बिल्कुल चमकदार सफेद रंग का गोला दिखाई देता है.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में भी बताया गया कि सूरज का असली रंग पीला, गुलाबी या लाल नहीं है. सूरज पूरी तरह सफेद रंग का है, जो हाइड्रोजन और हीलियम के बीच नाभिकीय रिएक्शन के कारण है.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी के वायुमंडल के कारण सूर्य का रंग हमें पीला, लाल या नारंगी दिखाई देता है. जब सूर्योदय या सूर्यास्त होता है तो सूर्य की किरणें पृथ्वी के वातावरण से होकर गुजरती हैं और धूल के कणों या अणुओं से टकराती हैं. इसके कारण यह लाल या पीला नजर आता है.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

सूर्य सभी रंगों को समान रूप से उत्सर्जित करता है. लेकिन जब उसकी रोशनी धरती पर आती है तो वायुमंडल में मौजूद कण नीले रंग को अधिक बिखेर देते हैं, जिससे हमें सूर्य का रंग पीला दिखाई देता है. नीले रंग का तरंगदैर्ध्य काफी कम होता है इस कारण नीला रंग वातावरण में बिखर जाता है. और जब सूर्य की किरण आंखों तक पहुंचती है तो उसमें पीले रंग का अंश अधिक हो जाता है. इस कारण सूर्य पीला या गुलाबी दिखता है.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

बिना वायुमंडल वाली जगह से अगर हम सूर्य को देखें तो उसका रंग सफेद दिखाई देगा. इसी कारण अंतरिक्ष से देखने पर सूर्य सफेद दिखाई देता है.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

सूर्य मुख्यतः हाइड्रोजन और हीलियम से बना है. इसके अंदर एटॉमिक रिएक्शन होता है. इसमें मौजूद हाइड्रोजन के नाभिक तेजी से हीलियम नाभिक में फ्यूज होते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में ऊर्जा की बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जिसे हम सूर्य प्रकाश के रूप में देखते हैं.

Color of sun: कैसा है सूर्य का रंग, ai photo

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >