ED Raid: मुश्किल में अनिल अंबानी! रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid: मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी जारी है. 10-12 ठिकानों पर छापेमारी करने जांच एजेंसी पहुंची. जानें किस मामले में छापेमारी हो रही है.

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के ग्रुप की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच के तहत मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की. एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बताया कि इस कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10-12 ठिकानों पर दोनों शहरों में छापेमारी की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की करीब 15 टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं. ईडी, कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले के तहत अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की जांच कर रही है.

अनिल अंबानी से दो बार पूछताछ की गई

पीटीआई के अनुसार, रिलायंस ग्रुप को इस संबंध में रिएक्शन के लिए कांटेक्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 66 साल के अनिल अंबानी से ईडी ने इस जांच के तहत धन शोधन रोधी कानून के अंतर्गत दो बार पूछताछ की है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर ईडी ने अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

यह भी पढ़ें : क्या है अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामला? सुप्रीम कोर्ट ने ED को SIT बनाने का दिया आदेश

मनी लांड्रिंग के तीन मामले दर्ज

ईडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी के अनुसार, उसने बैंक लोन धोखाधड़ी और अन्य फाइनेंशियल रेगुलेशन में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तीन मामले दर्ज किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >