भारत को राहत, रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट, अमेरिका ने क्यों किया ये फैसला

Russian Oil : ईरान युद्ध के बीच भारत को कुछ राहत मिली है. अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने नीचे पढ़ें क्या कहा.

Russian Oil : ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका ने कहा कि वह भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए अस्थायी रूप से 30 दिनों की छूट दे रहा है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने यह बात कही है. उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एनर्जी एजेंडे के कारण तेल और गैस का उत्पादन अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है. ग्लोबल मार्केट में तेल की आपूर्ति जारी रखने के लिए वित्त मंत्रालय भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए अस्थायी रूप से 30 दिन की छूट दे रहा है.

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह सोच-समझकर उठाया गया शॉर्ट टर्म डिसीजन है. इससे रूसी सरकार को कोई बड़ा फाइनेंशियल बेनिफिट्स नहीं मिलेगा, क्योंकि यह केवल तेल के उन लेनदेन को ऑथराइज्ड करता है जो पहले से समुद्र में फंसे हुए तेल से जुड़े हैं. बेसेंट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करके कहा कि भारत, अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है. हमें पूरी उम्मीद है कि नयी दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद बढ़ाएगा. यह अस्थायी कदम ईरान द्वारा ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को ब्लॉक करने की कोशिश से पैदा हुए दबाव को कम करेगा.

पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया था टैरिफ

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था. अमेरिकी प्रशासन का कहना था कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को इनडायरेक्ट तौर पर मदद मिल रही है. इसलिए अमेरिका ने भारत के इस कदम पर सख्त रुख अपनाते हुए यह शुल्क लगाया था.

यह भी पढ़ें : श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

पिछले महीने अमेरिका और भारत ने बताया था कि दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा तय हो गई है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ हटा दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने मॉस्को से एनर्जी इम्पोर्ट रोकने और अमेरिका से एनर्जी प्रोडक्ट की खरीद बढ़ाने का भरोसा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >