Aaj ka Mausam : IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, 14 जनवरी तक रहें सावधान

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में शीतलहर का दौर अभी जारी रहेगा. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जनवरी को राजस्थान में कोल्ड डे जैसी स्थिति नजर आ सकती है. 12 और 13 जनवरी को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, 11 से 14 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली में ठंड का प्रकोप नजर आ सकता है. इसके अलावा, 11 और 12 जनवरी को ओडिशा और 11 जनवरी को उत्तराखंड में भी शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा यहां छाएगा कोहरा

IMD के अनुसार, जम्मू डिवीजन के कुछ इलाकों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जनवरी तक जबकि उत्तर प्रदेश में 17 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है. वहीं, हिमालयी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 11 जनवरी तक कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 जनवरी तक जबकि असम, मेघालय, नागालैंड के अलावा मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11, 14 और 15 जनवरी को सुबह घना कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं.

बिहार में अभी और पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बिहार में ठंड और बढ़ेगी. खासकर रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके बाद कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. 14 जनवरी तक मौसम कुछ नरम पड़ सकता है, लेकिन ठंड से पूरी राहत मिलने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Cold Wave: 11 और 12 जनवरी को भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

झारखंड में पारा गिरने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो, झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है.राजस्थान में शीतलहर से बढ़ी परेशानी
राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर परेशानी की वजह बनी हुई है. विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकतर भाग में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने जबकि पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में घना कोहरा व ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रह सकती है. प्रदेश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है.

दिल्ली में ठंड ने किया बुरा हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान  15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 11 जनवरी को आसमान साफ नजर आएगा. सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >