तमिलनाडु के सीएम विजय को खास दोस्त ने किया बर्थडे विश, लिख दी दिल की बात

CM Vijay Trisha Krishnan: तमिलनाडु के नए-नवेले मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्हें देशभर से ढेरों बधाइयां मिलीं. हालांकि, विजय को अपने सबसे करीबी और खास दोस्त की बधाई के लिए पूरे एक दिन का इंतजार करना पड़ा. आखिर कौन है वो खास दोस्त और उन्होंने बधाई संदेश में क्या लिखा? आइए जानते हैं.

CM Vijay Trisha Krishnan: सीएम विजय को जन्मदिन की बधाई देने वाली यह खास शख्सियत कोई और नहीं, बल्कि उनकी बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हैं. तृषा ने विजय के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया.

तृषा ने तस्वीर पोस्ट कर लिखी दिल की बात

तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सीएम विजय के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सामने बर्थडे केक रखा हुआ है. इस तस्वीर के साथ तृषा ने अपने दिल की बात लिखते हुए कैप्शन में लिखा- उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास और सार्थक लगता है. इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट (दिल) का इमोजी भी पोस्ट किया.

तृषा और विजय की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल

तस्वीर में जहां विजय केक को देखकर मुस्कुरा रहे हैं, वहीं तृषा प्यार से विजय को एकटक निहारती नजर आ रही हैं. दोनों की यह खूबसूरत केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

तृषा और विजय के बीच ब्रेकअप की चर्चा

अभिनेत्री तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय के बीच ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. चर्चाओं को हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि तृषा ने विजय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह इस जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता रहा है. दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा सुपरहिट रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >