खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, धाकड़ धामी कविता का आनंद लिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल में छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की, उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जाना.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे और वहां स्टूडेंट्‌स के साथ समय गुजारा. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना. इस मौके पर उन्होंने स्कूल के बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा. इस मौके पर बच्चे बहुत उत्साहित नजर आए.


बच्चों की प्रस्तुति का लिया आनंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों के प्रस्तुतिकरण का भी आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन भी किया. मौके पर एक बच्ची ने धाकड़ धामी कविता भी सुनाई, जिसमें नारी सुरक्षा और उत्तराखंड सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया गया. सीएम धामी ने बच्ची का उत्साहवर्धन किया और उसपर अपना स्नेह भी दर्शाया.छात्रा की प्रस्तुति से मुख्यमंत्री प्रभावित हुए. उन्होंने बच्ची की सराहना की, उसका उत्साह बढ़ाया और स्नेह व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

बच्चों से मन लगाकर पढ़ने का आग्रह किया

स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. सीएम धामी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में राज्य और देश की दिशा तय करेंगे, इसलिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी उतने ही जरूरी हैं. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं. मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रस्तुतिकरण का आनंद लिया और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं.

ये भी पढ़ें :बेटियों की मुस्कान में उत्तराखंड का भविष्य, बच्ची से मुलाकात के बाद बोले सीएम धामी- यही हमारी ताकत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >