CM मोहन यादव के काफिले में डीजल की जगह पानी, 19 गाड़ियों को धकेलना पड़ा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव के आयोजन में जाने वाले मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया है.

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव हो रहा है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ सुबह के समय पहुंचने वाले थे. लेकिन इसी बीच उनके काफिले की गाड़ियों को लेकर एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है. गुरुवार की रात सीएम के काफिले की करीब 19 गाड़ियां डीजल भरवाने के लिए ढोसी गांव के पास एक भारत पेट्रोल पंप पर गईं. डीजल भरवाने के बाद जब सभी वहां से गाड़ी लेकर निकले, तो अचानक से सारी गाड़ियां बंद हो गईं. जिसकी शिकायत करने गाड़ी चालक पेट्रोल पंप पहुंचे. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी को भी घटना की सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी वाहनों से डीजल खाली करवाया. लेकिन हैरानी तो तब हुई जब वाहनों से डीजल की जगह पानी बाहर निकला. इसी समय कई और अन्य वाहन चालक भी यह समस्या लेकर पेट्रोल पंप आए.

जानकारी के मुताबिक, रतलाम में रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होने वाले हैं. आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले के लिए इंदौर शहर से 19 इनोवा गाड़ियां बुलवाई गई थीं. इनमें डीजल भरवाने के लिए कार्यक्रम से एक दिन पहले रात के समय पेट्रोल पंप ले जाया गया. लेकिन पेट्रोल पंप वालों ने कथित तौर पर गाड़ियों में पानी भर दिया, जिससे गाड़ियां खराब हो गईं. फिलहाल प्रशासन ने पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया है और इंदौर से दूसरी गाड़ियों को बुलाया गया है.

यह भी पढ़े: कोलकाता में अब लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बीजेपी बोली- ममता बनर्जी की वजह से हो रहा है ये | Kolkata Physical Assault

यह भी पढ़े: दिल्ली में पुराने गाड़ियों पर नकेल तेज, 200 टीमें तैनात… जानें क्या होगा आगे |Delhi Vehicle Ban

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >