Cloudburst in Ramban : जम्मू-कश्मीर के रामबन में फटा बादल, सामने आया डरावना वीडियो

Cloudburst in Ramban : शनिवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ तहसील में बादल फटने की घटना हुई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हो गए. बादल फटने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Cloudburst in Ramban : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ तहसील में बादल फटने की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.  इसके अलावा, पांच लोग लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. बादल फटने के बाद का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो.

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पर्वतीय क्षेत्र राजगढ़ में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. बचावकर्मियों को दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव मिले हैं.

जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी

पिछले कुछ दिनों से जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश हो रही है. इससे पूरे क्षेत्र में कई बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं हुई हैं. शुक्रवार को बंदीपोर जिले के गुरेज सेक्टर में एक और बादल फटने की घटना हुई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें : Watch Video : बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूबा, डरावना वीडियो आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >