केरल में BJP और CPI(M) पार्षदों के बीच झड़प, शशि थरूर ने मांगा मेयर से इस्तीफा, जानिए क्या है मामला

रुवनंतपुरम के मेयर आर्य राजेंद्रन ने सीपीआई (एम) के जिला सचिव अनवूर नागप्पन को कथित रूप से एक पत्र लिखा था. पत्र में मेयर आर्य राजेंद्रन ने नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी सदस्यों की नियुक्ति के लिए सूची मांगी थी. बीजेपी इस पत्र का पूरजोर विरोध कर रही है.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर आर्य राजेंद्रन से इस्तीफे की मांग की है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर राजेंद्रन पर अनावूर नागप्पन को नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए पत्र लिखने का आरोप है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मेयर के इस कदम को शर्मनाक करार दिया है. थरूर ने कहा कि नौकरी के लिए युवा हलकान हो रहे हैं, ऐसे में  तिरुवनंतपुरम के सीपीआई (एम) मेयर सरकार में रिक्तियों को भरने के लिए अपने पार्टी सचिव से नाम मांग रहे हैं. यह शर्म करने वाली बात हैं. थरूर ने कहा है कि मेयर राजेंद्रन को इस्तीफा दे देना चाहिए.

बीजेपी और सीपीआई(एम) पार्षदों के बीच झड़प: तिरुवनंतपुरम के मेयर राजेंद्रन का विरोध सिर्फ शशि थरूर नहीं कर रहे हैं, बीजेपी की ओर से भी लगातार मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है. पार्टी नेता और कार्यकर्ता मेयर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, खबर है कि तिरुवनंतपुरम निगम कार्यालय में बीजेपी पार्षदों और सीपीआईएम पार्षदों के बीच झड़प भी हो गई. दरअसल बीजेपी पार्षद मेयर के कथित पत्र का विरोध कर रहे थे.

बीजेपी ने मांगी नियुक्त किए जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची: तिरुवनंतपुरम के मेयर द्वारा सीपीआईएम जिला सचिव को कथित पत्र का बीजेपी पूररोज विरोध कर रही हैं. पार्टी कार्यकर्ता मेयर के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम निगम की स्वास्थ्य सेवाओं में अस्थायी पदों पर नियुक्त किए जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है.

गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम के मेयर आर्य राजेंद्रन ने सीपीआई (एम) के जिला सचिव अनवूर नागप्पन को कथित रूप से एक पत्र लिखा था. पत्र में मेयर आर्य राजेंद्रन ने नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी सदस्यों की नियुक्ति के लिए सूची मांगी थी. उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर सूची मांगी थी. इस तथाकथित पत्र का बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया है. वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी मेयर से इस्तीफे की मांग की है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >