Children Fall Ill: असम में रीठा खाने से 13 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, तीन की हालत गंभीर

Children Fall Ill: असम के जोरहाट जिले में रीठा खाने से कम से कम 13 बच्चे बीमार पड़ गए.  अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को तिताबार स्थित बोर सोयकोट चाय बागान में घटी. बीमार बच्चों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है.

Children Fall Ill: असम के जोरहाट जिले में रीठा (Soapberries) खाने से कम से कम 13 बच्चों की तबीयत खराब हो गई. 13 बच्चों में से तीन बच्चे की हालत नाजुक है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को तिताबार स्थित बोर सोयकोट चाय बागान में घटी. उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को खेलते समय बच्चों ने रीठे खा लिये थे. इसके बाद अचानक से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में बच्चों के  माता-पिता ने बच्चों को अस्पताल में ले गए.

बच्चों को किया गया JMCH रेफर

रीठा खाने के बाद बच्चों की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी.  सभी बच्चों को गार्डन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, कुछ बच्चों की हालत में सुधार होती नहीं दिखा. अधिकारी ने बताया कि बच्चों की हालत बिगड़ने पर रविवार सुबह उन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JMCH) रेफर किया गया.

तीन बच्चों की हालत नाजुक

13 बच्चों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है. अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जेएमसीएच के अधीक्षक मानव गोहाईं ने कहा कि तीन बच्चों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी 10 बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >