‘बचपन का प्यार’ के बाद इंजेक्शन लेने वाला बच्चा वायरल, VIDEO देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक बच्चा इंजेक्शन लेने के दौरान अजीबो-गरीब आवाजें निकाल रहा है. बाद में बच्चे को यह बोलते भी सुना जा सकता है कि उसे अब वैक्सीन से डर नहीं है.

कई लोगों को वैक्सीन से डर लगता है. खासकर बच्चों को वैक्सीन लेने के दौरान रोते भी देखा जाता है. अब, सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल है. वायरल वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक बच्चा इंजेक्शन लेने के दौरान अजीबो-गरीब आवाजें निकाल रहा है. बाद में बच्चे को यह बोलते भी सुना जा सकता है कि उसे अब वैक्सीन से डर नहीं है.

Also Read: लखनऊ में आफत की बारिश पर ब्रेक, कई इलाके जलमग्न

सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेने के दौरान वायरल वीडियो में जो बच्चा दिख रहा है, वो कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चला है. वीडियो कब की है? इसकी जानकारी भी नहीं मिली है. वैसे यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं.

वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी हैं. कई यूजर्स को बच्चे की बातें हंसा रही है. कई यूजर्स बचपन के दिन याद करते दिख. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुई लेने के दौरान अजीब आवाजें निकालने वाले बच्चे का वीडियो वायरल है.

Also Read: एलन मस्क के SpaceX ने रचा इतिहास, कंपनी ने चार लोगों को पहली बार अंतरिक्ष के सैर पर भेजा

इस बच्चे के पहले एक महिला की भी सुई लेने के समय चीखने की आवाज वाली वीडियो भी वायरल हुई थी. उस वीडियो में मेडिकल अटेंडेंट महिला को बातों में उलझाती है. उससे खाने के बारे में पूछती है और सुई लगा देती है. इसके बाद महिला जोर-जोर से रोने लगती है. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसे यूजर्स ने पसंद किया था. बड़ी संख्या में यूजर्स उस महिला को समझाते दिखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >