देश के 8 हाईकोर्ट को मिले नये चीफ जस्टिस, झारखंड HC के नये मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस एमएस रामचंद्र राव

Chief Justices Appointment: दिल्ली हाईकोर्ट समेत कुल 8 उच्च न्यायालयों में शनिवार को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये.

Chief Justices Appointment: हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा मंगलवार को 11 जुलाई की अपनी सिफारिशों में कुछ संशोधन किये जाने के बाद की गईं.

  1. दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन – दिल्ली हाईकोर्ट का स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया.
  2. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है.
  3. बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नितिन मधुकर जामदार को केरल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
  4. बंबई हाईकोर्ट के जस्टिस केआर श्रीराम को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.
  5. कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्न मुखर्जी को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
  6. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान को इसका मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.
  7. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है.
  8. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव (वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश) – झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >