छत्तीसगढ़ में प्रशासन को सफलता, 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बस्तर मंडल के दो जिलों में शनिवार को कुल 1.61 करोड़ रुपये के इनामी 51 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

नक्सलियों ने ऐसे समय में सरेंडर किया है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में बस्तर पंडम 2026 उत्सव का उद्घाटन किया. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं.

सरेंडर करने वालों में 34 महिला नक्सली शामिल

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 34 महिलाएं शामिल हैं. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि बस्तर पुलिस की पूना मारगेम पुनर्वास पहल के तहत बीजापुर जिले में 20 महिलाओं समेत 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिलाओं समेत 21 अन्य नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि उग्रवादियों ने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है.

पिछले दो साल में 600 से अधिक नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा, सीआरपीएफ द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, नए कैंपों की स्थापना और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के कारण पिछले दो वर्षों में 600 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. अकेले 2026 में 80 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. वे स्वचालित हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >