Watch Video: 13 महिला समेत कुल 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, AK 47 सहित कई हथियार भी सौंपे

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में रविवार को बड़ी सफलता मिली. 13 महिलाओं समेत कुल21 नक्सलियों पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे.

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के केशकाल संभाग (उत्तर उप-क्षेत्रीय ब्यूरो) की कुएमारी/किस्कोडो एरिया कमेटी के कुल 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. जिनमें संभाग समिति सचिव मुकेश भी शामिल हैं. 21 कार्यकर्ताओं में 4 डीवीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं. इनमें 13 महिला कार्यकर्ता और 8 पुरुष कार्यकर्ता हैं. कार्यकर्ताओं ने 3 एके 47 राइफलें, 4 एसएलआर राइफलें, 2 इंसास राइफलें, 6 .303 राइफलें, 2 सिंगल शॉट राइफलें और 1 बीजीएल हथियार भी सौंपे हैं.

शांति का मार्ग चुनें माओवादी, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए रहें तैयार : आईजी

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, “कांकेर जिले में आज एक और निर्णायक कदम उठाया गया, जब 21 और माओवादी स्वेच्छा से मुख्यधारा में लौट आए. यह वामपंथी उग्रवादी प्रभाव को रोकने, सामुदायिक विश्वास बनाने और बस्तर में शांति एवं विकास को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इन 21 माओवादियों के पुनर्वास और पुनः एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जो एक सुरक्षित, समावेशी और प्रगतिशील समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. हम एक बार फिर क्षेत्र के शेष माओवादी माओवादियों से आग्रह करते हैं कि वे शांति का मार्ग चुनें और समाज में लौट आएं, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.”

अक्टूबर में अब तक 250 से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर

केंद्र और राज्य सरकार की नक्सल विरोधी अभियान के तहत केवल अक्टूरब में अब तक 250 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐलान कर चुके हैं कि 2026 तक देश से नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा. उन्होंने नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >