Viral Video: चक्रवात फेंगल ने रोका रास्ता, लैंडिंग के पहले लड़खड़ाया विमान, अटक गई यात्रियों की सांस

Viral Video: चक्रवात फेंगल की वजह से एक विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: चक्रवात फेंगल का असर पूरे तमिलनाडु में नजर आ रहा है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खराब मौसम के बीच एक विमान लैंड करने का प्रयास करता दिख रहा है. इस बीच विमान लड़खड़ा गया और लैंड नहीं कर सका. विमान फिर से आसमान में वापस चला गया. यूजर लगातार इसका वीडियो शेयर करके कह रहे हैं- शुक्र है यात्रियों की जान बच गई. चेन्नई एयरपोर्ट की यह घटना बताई जा रही है. Aryendra Pratap singh नाम के एक्स हैंडल से भी वीडियो शेयर किया गया. यूजर ने लिखा- चेन्नई में हादसा बचा. खराब मौसम के कारण लैंडिंग में उस तरह दिक्कत आई और फ्लाइट उतर नहीं पाया! देखें वायरल वीडियो

लैंडिंग का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद यूजर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. यूजर कह रहे हैं ऐसे खतरनाक मौसम की स्थिति में विमान को उड़ान भरने या लैंडिंग की अनुमति क्यों दी गई? पायलटों के सूझबूझ की लोग तारीफ भी कर रहे हैं. उनकी वजह से यात्रियों की जान बच गई.

Read Also : Cyclone Fengal Updates : 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट कैंसिल

चक्रवात का प्रभाव विमानों पर

चक्रवात के प्रभाव के कारण चेन्नई में भारी बारिश हो रही है. दो रनवे और एक टैक्सीवे में पानी भरने की वजह से शनिवार को चेन्नई हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया. हवाई अड्डे से जो तस्वीरें आ रहीं हैं उसमें इंट्री गेट पर बड़ी संख्या में यात्रियों की कतारें देखी जा सकती हैं. अधिकारियों ने बताया कि 24 डोमेस्टिक सर्विस कैंसिल कर दी गई. 26 इंटरनेशनल उड़ानें सस्पेंड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >