Chennai Air Show: एयर शो के दौरान 5 की मौत, सीएम एमके स्टालिन ने 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

Chennai Air Show: तमिलनाडु में मरीना बीच पर भारतीय वायुसेना के एयर शो के बाद 5 लोगों की मौत हो गई. इधर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा सोमवार को की.

Chennai Air Show: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एयर शो के दौरान 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ितों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की.

गर्मी के कारण गई लोगों की जान

पांच लोगों की मौत गर्मी के कारण हुई थी और सभी को मृत अवस्था में सरकारी अस्पतालों में लाया गया था. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने सोमवार को यह दावा किया. स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने राजनीतिक दलों और मीडिया से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की.

7 लोगों का जारी है इलाज

सुब्रमणियन ने बताया कि मरीना बीच के निकट स्थित सरकारी अस्पतालों में भर्ती लगभग 100 लोगों में से सात लोग उपचाराधीन है और 93 लोगों का बाह्य रोगी के रूप में इलाज किया गया तथा पांच लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की हालत स्थिर है. मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, हम मौतों से इनकार नहीं करते, ये सभी मौतें गर्मी की वजह से हुई हैं, क्योंकि लोग सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज धूप में रहे. मैं यह स्पष्ट कर दूं कि हमने भारतीय वायुसेना के 92वें स्थापना दिवस के जश्न के लिए 15 लाख लोगों के लिए व्यवस्था की थी और यहां तक ​​कि वायुसेना ने जो कहा था, उससे भी ज्यादा की व्यवस्था की थी. उन्होंने बताया कि दो घंटे के एयर शो (सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक) का समय भारतीय वायुसेना द्वारा मौसम की स्थिति के आधार पर तय किया गया था और वायुसेना ने लोगों को छाते लाने, टोपी और चश्मे पहनने तथा अपने साथ पानी की बोतलें लाने की सलाह दी थी.

मंत्री ने चेन्नई हादसे पर राजनीति से बचने की सलाह दी

मंत्री ने बताया कि 1,000 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती और 40 एम्बुलेंस के अलावा, अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए थे. सुब्रमण्यम ने अपील की, भारत की वायु रक्षा क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए मरीना बीच पर ऐतिहासिक समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. लड़ाकू विमान राफेल हमारी क्षमता दिखाने के लिए मात्र 20 मिनट में तंजावुर से मरीना बीच पर पहुंचा. हमें इस अवसर का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. हालांकि उन्होंने मरीना बीच पर एयर शो के बाद हुई लोगों की मौत पर खेद व्यक्त करते हुए इन्हें ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >