Chandigarh Mayor Poll: रिटर्निंग ऑफिसर ने कबूला- बैलेट पेपर पर लगाया था क्रॉस, SC देखेगा वीडियो रिकॉर्डिंग

Chandigarh Mayor Poll: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पेश हुए. कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाया. सुनवाई के दौरान मसीह ने कबूल कर लिया कि उन्होंने बैलेट पेपर पर क्रॉस लगाया था. निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह से कोर्ट ने […]

Chandigarh Mayor Poll: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पेश हुए. कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाया. सुनवाई के दौरान मसीह ने कबूल कर लिया कि उन्होंने बैलेट पेपर पर क्रॉस लगाया था.

निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह से कोर्ट ने पूछा, आपने क्रॉस क्यों लगाया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह से कई कड़े सवाल पूछे. कोर्ट ने मसीह से पूछा कि आपने मतपत्रों पर ‘X’ निशान क्यों लगाए. मसीह ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि उन्होंने आठ बैलेट पेपर पर ‘X’ का निशान लगाए थे.

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को देखेगा वीडियो रिकॉर्डिंग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मंगलवार दोपहर दो बजे मतपत्���ों और मतों की गिनती की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग का अवलोकन करेगा. कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी और रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का प्रशासन को निर्देश दिया.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले SC ने कहा, रिटर्निंग ऑफिसर पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे.

कोर्ट ने याचिका पर किसी और दिन सुनवाई से किया इनकार

खरीद-फरोख्त हो रही है, हालांकि इसने इस दलील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर दायर याचिका पर किसी और दिन सुनवाई की जाए.

Also Read: Mahendrajeet Malviya: राजस्थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका, चार बार के विधायक महेंद्रजीत मालवीय बीजेपी में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >