VIDEO: दिल्ली में बारिश के आसार, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल!

जनवरी का महीना चल रहा है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. जानें झारखंड, यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

जनवरी का महीना चल रहा है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. झारखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है. ओडिशा में शीतलहर का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल स्काइमेट वेदर के अनुसार, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. वहीं आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरा जारी है. मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय बिहार में मौसम साफ रहेगा. दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत रहेगी. वहीं सुबह व रात का मौसम अधिक सर्द होगा. राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा. सीकर एवं अलवर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार रात को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा जो मंगलवार तक जारी रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mahima Singh

I have 3+ years of experience in digital journalism with a focus on video production, anchoring, and reporting. I’m especially passionate about political and crime stories, as well as documentary filmmaking. Skilled in end-to-end video storytelling for digital platforms.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >