Champai Soren: सस्पेंस खत्म! चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में होंगे शामिल

Champai Soren: चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दी जानकारी.

Champai Soren: चंपाई सोरेन को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उसपर विराम लग गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बीजेपी का दामन थामेंगे. सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की जिसपर लगातार यूजर रिएक्शन दे रहे हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी शर्मा भी बैठक में शामिल थे.

हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. वह 30 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे.

चंपाई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर अपमान करने का आरोप लगाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपाई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे. यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

Read Also : राजनीति के बाद इंटरटेनमेंट की दुनिया में भी छाये चंपाई सोरेन, KBC में पूछा गया ये सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >