New Delhi: Security personnel stand near barricades as BKU spokesperson Rakesh Tikait gestures during the proposed ‘chakka jam’ by farmers, in solidarity with the ongoing agitation against Centre’s farm reform laws, at Ghazipur border in New Delhi, Saturday, Feb. 6, 2021. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02_06_2021_000042A)
Copied link
Kisan Andolan chakka Jam Protest LIVE Updates, Kisan Andolan, Chakka Jam News Today: कृषि कानूनों (farm laws ) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से अधिक समय से किसान प्रदर्शन (kisan andolan, agricultural law) कर रहे हैं. गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने का प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत संगठनों ने आज देशव्यापी चक्का जाम (chakka jam) का आह्वान किया था. किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस (congress) समेत कई पार्टियों ने अपना समर्थन दिया. किसान आंदोलन, किसान प्रदर्शन & ‘चक्का जाम‘ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
किसान नेताओं ने चक्का जाम को सफल बताया, आंदोलन तेज करने को लेकर करेंगे बैठक
किसान नेता दर्शन पाल ने चक्का जाम को सफल और शांतिपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा, कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ समस्या सामने आई है, कुछ लोगों को हटाया गया है. आने वाले दिनों में आंदोलन को आगे बढ़ाने पर आज बैठक में चर्चा हुई है.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
देशव्यापी चक्काजाम के बाद गरजे राकेश टिकैत- सरकार के पास दो अक्टूबर तक का समय
देशव्यापी चक्काजाम के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा, सरकार के पास दो अक्टूबर तक का समय है. उससे पहले कृषि कानूनों को वापस ले ले और एमएसपी पर कानून बनाये.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
किसान नेता बोले – 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री उपलब्ध हो सकते हैं
किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा, हम पिछले 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री जी उपलब्ध हो सकते हैं. अगर हमें वो फोन नंबर मिल जाए तो हम बात करने को तैयार हैं, हम इंतजार में हैं. इस बीच हमने तय किया है कि हम अपने आंदोलन को तेज करेंगे.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
भारी सुरक्षा के बीच किसानों का चक्काजाम, दिल्ली में नहीं दिखा कोई असर
किसान संगठनों के आज के चक्का जाम पर दिल्ली पुलिस PRO चिन्मॉय बिस्वाल ने बताया दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था, बोर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया था. संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस बल तैनात थे। दिल्ली में जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है. उन्होंने बताया, हमें सूचना मिली थी कि चक्का जाम के समर्थन में दिल्ली के अंदर से कुछ समूह इकट्ठा होकर शहर की कुछ जगहों पर चक्का जाम कर सकते हैं. इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
चक्काजाम खत्म होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल
देशव्यापी चक्काजाम समाप्त होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल कर दिया गया है. सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खुले चुके हैं. यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने दिया है.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, किसानों के हित में है कृषि कानून
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, सरकार बड़े खुले मन से इसके समाधान में लगी हुई है, जो भी कानून बने हैं वो किसान हित में हैं. विडंबना ये है कि इन्हीं कानूनों को बनाने के लिए पिछली सरकारें भी बहस करती रहीं और अब उन मुद्दों पर आपत्ति जताई जा रही है जो इनमें हैं ही नहीं.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
टिकैत की धमकी, कृषि बिल वापस और MSP पर कानून बनाए सरकार नहीं तो खत्म नहीं होगा आंदोलन
किसान नेता राकेश टिकैत ने चक्काजाम के दौरान मोदी सरकार को धमकी दी है. उन्होंने कहा, सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और MSP पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा. हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर किसानों को परेशान करने का लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया और कहा, किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं. एक तरफ सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे पानी का कनेक्शन, बिजली कनेक्शन वापस ले रहे हैं. वे किसानों को परेशान कर रहे हैं, एक लोकतांत्रिक सरकार इस तरह से कैसे काम कर सकती है ?
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
जम्मू और कश्मीर : जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर किसानों का विरोध प्रदर्शन
किसानों के चक्काजाम का असर जम्मू और कश्मीर में देखने को मिला. जम्मू में किसान संगठनों ने आज किसानों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी ‘चक्का जाम’ के तहत जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
किसानों ने चक्काजाम के दौरान अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाम
पंजाब में किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया.
2:39 AM. 7 Feb 212:39 AM. 7 Feb
खत्म हुआ किसानों का चक्काजाम, प्रदर्शनकारी लिये गये हिरासत में, तो नेशनल हाइवे रहे बंद
किसानों का देशभर में चक्काजाम दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया. इस दौरान देशभर से अलग-अलग खबरें भी आयीं. कहीं-कहीं प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया गया. वहीं प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे को अधिकतर अपने निशाने में लिये. दूसरी ओर देशभर में चक्काजाम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. दिल्ली भर में करीब 50 हजार पुलिसबल की तैनाती की गयी थी. दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी.
8:04 PM. 6 Feb 218:04 PM. 6 Feb
गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण
दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर रैपिड ऐक्शन फोर्स सहित सुरक्षाबल के जवान तैनात नजर आ रहे हैं. चक्का जाम के आह्वान के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है.
8:04 PM. 6 Feb 218:04 PM. 6 Feb
गाजीपुर बॉर्डर का वीडियो
गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं जिसका वीडियो सामने आया है.
8:04 PM. 6 Feb 218:04 PM. 6 Feb
रांची-कोलकाता हाइवे पर सन्नाटा
रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी किसानों के चक्का जाम का असर नजर आ रहा है. रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है. सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है.
8:04 PM. 6 Feb 218:04 PM. 6 Feb
राजस्थान में किसानों ने अनेक जगह चक्काजाम
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहीं किसान यूनियनों के समर्थन में किसानों ने राजस्थान में शनिवार को अनेक जगह ‘चक्का जाम’ किया. राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर व झालावाड़ सहित अनेक जगह पर किसानों द्वारा चक्काजाम के समाचार हैं जहां किसान मुख्य सड़कों या राजमार्गों पर धरने पर बैठे हैं. एक अधिकारी के अनुसार फिलहाल किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है.
8:04 PM. 6 Feb 218:04 PM. 6 Feb
राकेश टिकैत ने कहा
राकेश टिकैत ने कहा कि रोटी तिजोरी में बंद न हो, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं.
8:04 PM. 6 Feb 218:04 PM. 6 Feb
शांति से चक्का जाम कराया जा रहा है
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शांति से चक्का जाम कराया जा रहा है. ये जमीन के लिए आंदोलन है. हम 2 अक्टूबर तक यहीं बैठेंगे. हम कहीं नहीं जा रहे हैं. ये आम जनता का आंदोलन है.
6:38 PM. 6 Feb 216:38 PM. 6 Feb
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम
जम्मू-कश्मीर: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया.
6:08 PM. 6 Feb 216:08 PM. 6 Feb
Kisan Andolan News in Hindi: राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम
किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया.
6:08 PM. 6 Feb 216:08 PM. 6 Feb
Chakka Jam Live News: किसानों का चक्का जाम शुरू
किसानों का चक्का जाम शुरू हो चुका है. दिल्ली में सीमाएं सील हैं. 10 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है.
5:59 PM. 6 Feb 215:59 PM. 6 Feb
अमृतसर और मोहाली में भी चक्का जाम
अमृतसर और मोहाली में भी चक्का जाम का असर नजर आ रहा है.
5:59 PM. 6 Feb 215:59 PM. 6 Feb
देशहित में किसानों का सत्याग्रह, पूर्ण समर्थन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘चक्का जाम’ का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है – ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!
5:59 PM. 6 Feb 215:59 PM. 6 Feb
सुखबीर सिंह बादल ने कहा
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को कहना चाहूंगा कि देश की आवाज़, देश के किसानों की बात सुननी चाहिए और जल्दी ही ये 3 कानूनों को रद्द करना चाहिए.
5:59 PM. 6 Feb 215:59 PM. 6 Feb
झारखंड में भी चक्का जाम करने की तैयारी
किसानों के समर्थन में झारखंड में भी वामदल राज्यभर में चक्का जाम करेंगे. छह फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चक्का जाम किया जायेगा. सीपीआइ, सीपीआइ (एम), भाकपा-माले, फारवर्ड ब्लॉक, मासस, आरएसपी और राजद ने बैठक कर चक्का जाम को सफल बनाने की रणनीति बनायी.
5:14 PM. 6 Feb 215:14 PM. 6 Feb
Kisan Andolan Live Update: ये मेट्रो स्टेशन बंद
मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट बंद करने का काम किया गया है. हालांकि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा खुली रहेगी.
5:14 PM. 6 Feb 215:14 PM. 6 Feb
किसान प्रदर्शन Update: मेट्रो के तीन गेट बंद
मंडी हाउस, ITO सहित दिल्ली मेट्रो के तीन गेट को बंद कर दिया गया है.
5:14 PM. 6 Feb 215:14 PM. 6 Feb
किसान आंदोलन Update: बिहार में एक घंटे का चक्का जाम
बिहार में एक घंटे का ही चक्का जाम है. राजद का इसको लेकर बयान आया है जिसके अनुसार चक्का जाम केवल 2 बजे से 3 बजे तक होगा.
5:14 PM. 6 Feb 215:14 PM. 6 Feb
Chakka Jam News: दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात
किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे.
4:56 PM. 6 Feb 214:56 PM. 6 Feb
प्रियंका गांधी का ट्वीट
प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि क्यों डराते हो डर की दीवार से?
4:56 PM. 6 Feb 214:56 PM. 6 Feb
ड्रोन से निगरानी
लोनी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है.
4:56 PM. 6 Feb 214:56 PM. 6 Feb
50,000 जवान तैनात
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के नाकों पर करीब 50,000 सुरक्षा बल तैनात करने का काम किया है. अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी इनमें नजर आ रहे हैं. दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है.
4:56 PM. 6 Feb 214:56 PM. 6 Feb
12 मेट्रो स्टेशन बंद किये जा सकते हैं
12 मेट्रो स्टेशन बंद किये जा सकते हैं. डीसीपी ने शॉर्ट नोटिस पर जिन 12 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के लिए तैयार रहने को कहा है, उनमें राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के नाम भी हैं.
4:56 PM. 6 Feb 214:56 PM. 6 Feb
दिल्ली-NCR में कई जगह अर्धसैनिक बल तैनात
कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए दिल्ली बॉर्डर सहित दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई है.
4:56 PM. 6 Feb 214:56 PM. 6 Feb
ITO पर कई लेयर की बैरिकेडिंग
दिल्ली के ITO पर कई लेयर की बैरिकेडिंग करने का काम किया गया है.
1:51 PM. 6 Feb 211:51 PM. 6 Feb
Kisan Andolan News: ‘चक्का जाम’ पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा
संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दर्शन पाल ने कहा कि ‘चक्का जाम’ पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों या किसी भी नागरिक से किसी भी तरह से नहीं उलझें. आपको बता दें कि इससे पहले, एसकेएम ने देशव्यापी चक्का जाम शनिवार को करने की घोषणा की थी.
1:34 PM. 6 Feb 211:34 PM. 6 Feb
शरारती तत्व पर नजर
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं, ताकि शरारती तत्व राष्ट्रीय राजधानी में नहीं घुस पाएं.
1:34 PM. 6 Feb 211:34 PM. 6 Feb
वाहनों के हॉर्न बजाकर समाप्त होगा चक्का जाम
एसकेएम के मुताबिक, चक्का जाम अपराह्न तीन बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर समाप्त किया जाएगा. इसका उद्देश्य किसानों के साथ एकजुटता एवं समर्थन जताना है.
1:34 PM. 6 Feb 211:34 PM. 6 Feb
दिल्ली पुलिस की बैठक
दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.
1:34 PM. 6 Feb 211:34 PM. 6 Feb
यहां चक्का जाम नहीं
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा. किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे.
1:34 PM. 6 Feb 211:34 PM. 6 Feb
दोपहर 12 बजे से तीन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि ‘चक्का जाम’ के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा. ‘चक्का जाम’ शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किये जाने का प्रस्ताव है.
1:00 PM. 6 Feb 211:00 PM. 6 Feb
राकेश टिकैत ने कहा
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा, लेकिन इन दोनों राज्यों के किसानों को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है.
1:00 PM. 6 Feb 211:00 PM. 6 Feb
हजारों किसान दिल्ली की तीन सीमाओं पर
गाज़ीपुर बार्डर प्रदर्शन स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसान छोटे समूहों में जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपेंगे. पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्से के हजारों किसान दिल्ली की तीन सीमाओं -सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर 70 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
1:00 PM. 6 Feb 211:00 PM. 6 Feb
एसकेएम का बयान
एसकेएम ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली के अंदर चक्का जाम नहीं होगा क्योंकि प्रदर्शन के सभी स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं. दिल्ली में प्रवेश के सभी मार्ग खुले रहेंगे, केवल वही मार्ग बंद रहेंगे, जहां किसानों का प्रदर्शन चल रहा है.
1:00 PM. 6 Feb 211:00 PM. 6 Feb
सुरक्षा कड़ी
अधिकारियों ने बताया कि किसानों के प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ से पहले प्रदर्शन स्थलों के पास दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा चाक चौबंद करने के क्रम में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और बहुस्तरीय अवरोधक, कंटीले तार तथा सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गई हैं.
1:00 PM. 6 Feb 211:00 PM. 6 Feb
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Kisan Andolan chakka Jam Protest LIVE Updates, Kisan Andolan, Chakka Jam News Today: कृषि कानूनों (farm laws ) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से अधिक समय से किसान प्रदर्शन (kisan andolan, agricultural law) कर रहे हैं. गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने का प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत संगठनों ने आज देशव्यापी चक्का जाम (chakka jam) का आह्वान किया था. किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस (congress) समेत कई पार्टियों ने अपना समर्थन दिया. किसान आंदोलन, किसान प्रदर्शन & ‘चक्का जाम‘ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…