Chaitanyananda Saraswati Arrested : माथे पर बड़ा सा टीका, गिरफ्तारी के बाद कुछ ऐसे नजर आए चैतन्यानंद सरस्वती

Chaitanyananda Saraswati Arrested : दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से पकड़ा गया है. पुलिस ने एक तस्वीर जारी की है. तस्वीर में वे माथे पर टीका लगाए नजर आ रहे हैं.

Chaitanyananda Saraswati Arrested : दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 62 वर्षीय सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस टीम को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उसे ढूंढ़कर पकड़ा गया. सरस्वती पर गंभीर आरोप हैं और उसकी गिरफ्तारी के बाद पीड़िताओं को न्याय की उम्मीद जगी है.

माथे पर टीका लगाए नजर आए स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती

न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती की एक तस्वीर पुलिस सोर्स के हवाले से जारी की है. इस तस्वीर में सादे लिबास में दो पुलिस वाले एक गाड़ी में नजर आ रहे  हैं. इस दोनों के बीच आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती बैठे दिख रहे हैं. उन्होंने दोनों  हाथ को मोड़ रखा है. सरस्वती की आंखों पर चश्मा है जबकि माथे पर बड़ा सा टीका  उन्होंने लगा रखा है. शरीर पर उन्होंने भगवा कलर का वस्त्र पहन रखा है. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि साथ में बैठा पुलिसवाला तस्वीर ले रहा है.

यह भी पढ़ें : Swami Chaitanyananda : चैतन्यानंद ने लगा रखे थे बाथरूम के बाहर कैमरे, छात्राओं को देखता था अपने फोन पर

कई बैंक खातों में जमा आठ करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक

इससे पहले पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती से जुड़े कई बैंक खातों में जमा आठ करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक लगा दी थी. दर्ज एफआईआर के मुताबिक, वह छात्राओं को देर रात अपने कमरे में बुलाने के लिए मजबूर करता था और उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजता था. इतना ही नहीं, उस पर अपने फोन के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने का भी आरोप है. इन गंभीर आरोपों के चलते उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच और सख्त हो गई है. आरोप लगने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >