CDS Bipin Rawat News : जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को दी गयी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुआ शरीर

CDS Bipin Rawat News LIVE: तमिलनाडु के कुन्नूर में सबसे सुरक्षित चॉपर माना जाने वाले एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोग शहीद हो गए. आज उनकी शहीदों का अंतिम संस्कार होगा. इस हादसे में केवल एक व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं.

Live Updates
5:08 PM. 10 Dec 21 5:08 PM. 10 Dec

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को उनकी बेटियों ने मुखाग्नि दी.

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनकी बेटियों ने मुखाग्नि दी. कुछ ही देर में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी पंचतत्व में विलीन हो जायेंगे.

5:08 PM. 10 Dec 21 5:08 PM. 10 Dec

जनरल बिपिन रावत की बेटियां कर रही हैं माता-पिता का अंतिम संस्कार

सीडीएस बिपिन रावत की बेटियां कृतिका और तारिणी अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार की विधि पूरी कर रही हैं.

5:08 PM. 10 Dec 21 5:08 PM. 10 Dec

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

बरार स्क्वायर श्मशान में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी है. कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार होगा.

5:08 PM. 10 Dec 21 5:08 PM. 10 Dec

पार्थिव शरीर बरार स्क्वायर श्मशान घाट लाया गया

सीडीएस बिपिन रावत का पार्थिव शरीर बरार स्क्वायर श्मशान घाट लाया गया है. अंतिम श्रद्धांजलि देने की प्रक्रिया जारी है.

3:24 PM. 10 Dec 21 3:24 PM. 10 Dec

अंतिम यात्रा में लोगों की उमड़ी भारी भीड़

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां इकट्ठा हुए लोगों ने बिपिन रावत को याद करते हुए नारे भी लगाए. जब तक सूरज-चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा.

3:24 PM. 10 Dec 21 3:24 PM. 10 Dec

5 बजे होगा दाह संस्कार

सीडीएस बिपिन रावत का आज करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. बरार स्क्वेयर पर दी जाएगी 17 तोपों की सलामी

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

सीडीएस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश के सैन्य कमांडर

भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश के सैन्य कमांडर शामिल होंगे.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम यात्रा शुरू, सेना के बैंड कर्मी धुन बजाते हुए चल रहे हैं साथ

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम यात्रा उनके आवास से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान घाट तक शुरू हो गया है.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

सीजेआई रमणा ने सीडीएस रावत को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

दोपहर दो बजे के बाद होगा सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार

दोपहर दो बजे के बाद सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार होगा. बरार स्क्वायर से दोपहर दो बजे दोनों का पार्थिव शरीर उठाया जाएगा.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर की बेटी आशना ने कहा, पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड थे और मेरे हीरो थे

मैं 17 साल की होने वाली हूं. मेरे पापा मेरे साथ 17 साल तक रहे, हम उनकी अच्छी यादें अपने साथ लेकर चलेंगे. ये एक राष्ट्रीय क्षति है. मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड थे और मेरे हीरो थे. वो बहुत खुश मिजाज इंसान और मेरे सबसे बड़े प्रेरक थे.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

जेपी नड्डा और पीयूष गोयल ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीडीएस बिपिन रावत की दी अंतिम श्रद्धांजलि

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत को दी अंतिम श्रद्धांजलि.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

एनएसए अजित डोभाल ने सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को दी अंतिम श्रद्धांजलि

दिल्ली : एनएसए अजीत डोभाल ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को पुष्पांजलि अर्पित की.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

हरीश रावत ने सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को दी अंतिम श्रद्धांजलि

दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश सिंह रावत ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत को भी श्रद्धांजलि दी.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस बिपिन रावत को दी अंतिम श्रद्धांजलि

दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी, जिनका बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

सीडीएस बिपिन रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स ने शुरू की उनके अंतिम संस्कार तैयारी

दिल्ली: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार में सभी व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही है. उन्हें यूनिट में कमीशन दिया गया था और वह इसकी कमान संभालने के लिए भी आगे बढ़े. 5/11 गोरखा राइफल्स को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

गृह मंत्री अमित शाह ने सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को दी अंतिम श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी, जिनका बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया. इन दोनों की बुधवार 8 दिसंबर को तमिलनाडु के हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर की पत्नी और बेटी ने वीर सपूत को दी अंतिम श्रद्धांजलि

दिल्ली में ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर की पत्नी और बेटी ने दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी जान चली गई.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

राजनाथ सिंह, डोभाल व तीनों सेना प्रमुखों ने ब्रिगेडियर लिड्डर दी अंतिम श्रद्धांजलि

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनानाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को श्रद्धांजलि दी. सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों में थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को श्रद्धांजलि दी.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

दिल्ली में बेस अस्पताल के बाहर बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग

दिल्ली में बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के लिए बेस अस्पताल के बाहर लोग आने लगे हैं. सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों का बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा.

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में लाया गया ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर का पार्थिव शरीर

दिल्ली: ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर का पार्थिव शरीर दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में लाया गया।

2:44 PM. 10 Dec 21 2:44 PM. 10 Dec

मानवाधिकार आयोग ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी. एनएचआरसी ने कहा कि वह मानवाधिकारों को लेकर बेहद सजग थे. भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 11 अन्य अधिकारियों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन थोड़ी देर में शुरू होगा.

7:27 AM. 10 Dec 21 7:27 AM. 10 Dec

कर्नाटक के सीएम और राज्यपाल ने अस्पताल जाकर ग्रुप कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य की जानकारी ली

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वायुसेना के कमांड अस्पताल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य की जान लेने वाले हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र वरुण सिंह ही जिंदा बचे हैं. यह हादसा बुधवार को तमिलनाडु में हुआ था. सीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री कमान अस्पताल गए और सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वरुण सिंह को शुरुआत में तमिलनाडु में नीलगिरि जिला स्थित वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुवार की शाम बेंगलुरु शिफ्ट किया गया.

7:27 AM. 10 Dec 21 7:27 AM. 10 Dec

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है. जनरल रावत का बुधवार को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. इस हादसे में जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी तथा 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. राष्ट्रपति राजपक्षे ने ट्वीट किया, ‘तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती रावत और अन्य के अचानक निधन की सूचना पाकर दुख हुआ. मैं श्रीलंका के लोगों की तरफ से उनके परिजनों और सभी भारतीयों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं.’

7:27 AM. 10 Dec 21 7:27 AM. 10 Dec

गुजरात में जनरल बिपिन रावत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत को लेकर अपने फेसबुक पेज पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले गुजरात के एक 44 साल के व्यक्ति को अहमदाबाद साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि उन्हें उनके पिछले पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है. उसमें भी अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, लेकिन यह तब उजागर हुआ, जब ताजा टिप्पणी सामने आई.

मुख्य बातें

CDS Bipin Rawat News LIVE: तमिलनाडु के कुन्नूर में सबसे सुरक्षित चॉपर माना जाने वाले एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोग शहीद हो गए. आज उनकी शहीदों का अंतिम संस्कार होगा. इस हादसे में केवल एक व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >