CBSE News : सीबीएसई ने बदला पूरा पैटर्न, प्राइमरी के बच्चों की बढ़ेगी टेंशन

CBSE News : अगर आपको स्कूल की पढ़ाई समझ में नहीं आती और आप सिर्फ रटकर पास हो रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. जी हां..नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई पढ़ाई और टीचिंग के तरीके में बड़ा सुधार कर रहा है.

CBSE News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब पढ़ाई और परीक्षा के तरीकों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है जिसे जानना बच्चों के लिए बहुत जरूरी है. नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत, बोर्ड एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करेगा. इससे यह आकलन किया जाएगा कि छात्र विषयों को कितना समझते हैं और उस ज्ञान को असल जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को रटने की आदत से निकालकर उन्हें 21वीं सदी की जरूरी स्किल्स और व्यावहारिक ज्ञान से लैस करना है.

सीबीएसई की नई योजना के तहत अब परीक्षा को पढ़ाई का अहम हिस्सा माना जाएगा, न कि केवल डराने वाला आखिरी कदम. नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, मूल्यांकन का तरीका बदलना जरूरी है. इसी के तहत बोर्ड एक नया प्लेटफॉर्म शुरू करने के प्लान पर काम कर रहा है, जिसके जरिए कक्षा 3, 5 और 8 के छात्रों की विशेष परीक्षा ली जाएगी.

SAFA का उद्देश्य क्या है?

इस परीक्षा को SAFAL (Structured Assessment for Analysing Learning) कहा जाता है. इसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी समझ, तर्क करने की क्षमता और सोचने की शक्ति को परखना है. इससे स्कूलों को यह पता चलेगा कि बच्चों को किन विषयों में अधिक सहायता की जरूरत है.

विज्ञान, गणित और अंग्रेजी को दिया गया अधिक महत्व

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के मुताबिक, परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को बढ़ाना होना चाहिए, न कि सिर्फ रटने की योग्यता को परखना. इसी दिशा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) लगातार काम कर रहा है. बोर्ड ने कक्षा 6 से 10 तक के लिए योग्यता-आधारित परीक्षा ढांचा (Competency-Based Assessment Framework) लागू किया है. इस नए सिस्टम में छात्रों की सोचने, समझने और समस्याओं को हल करने की क्षमता पर ध्यान दिया जाता है. इसमें खास तौर पर विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों को अधिक महत्व दिया गया है, ताकि बच्चे विषय को गहराई से समझ सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >