मुख्य बातें
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं का रिजल्ट आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है. अपना रिजल्ट देखने के लिए आप cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं.

CBSE 10th Result 2021: छात्राओं ने मारी बाजी, 99.04 फीसदी विद्यार्थी हुए 10वीं में पास
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी. ऐसे में पिछले परीक्षाओं के आधार पर स्टूडेंट्स को अंक दिये गये. जो भी छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं वे इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच की जायेगी.
सीबीएसई की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक इस बार 99.04 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं. छात्रों की सफलता का प्रतिशत 98.89 फीसदी रहा. छात्राओं ने बाजी मारी और 99.24 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं. ट्रांसजेंडर्स का सफलता प्रतिशत 100 फिसदी रहा.
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जानने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले रोल नंबर चेक करना होगा. उसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
-सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
-होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
-अब यहां मांगी गयी जानकारियों को दर्ज करें.
-इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
-अपने रिजल्ट को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
-सबसे पहले CBSE के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
-होम पेज पर दिए गए ‘रोल नंबर फाइंडर 2021’ के लिंक कर क्लिक करें.
-नया पेज खुलने पर अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें
-सभी जानकारियां भरने के बाद ‘Search Data’ पर क्लिक करें.
-इसके बाद 10वीं का रोल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा.
सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है. सीबीएसई ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और डिजि लॉकर पर रिजल्ट देखा जा सकता है.