Cabinet Decision: 315 से 340 रुपये प्रति क्विंटल हुआ गन्ना, मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात

Cabinet Decision: मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है. कैबिनेट की बैठक मेंसरकार ने गन्ना खरीद में आठ फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.

Cabinet Decision: मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने गन्ना खरीद में आठ फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई बड़े फैसले पर मुहर लगाई. इसी कड़ी में बुधवार को अहम फैसला लेते हुए मोदी सरकार ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है. यानी अब गन्ना किसानों को बढ़ी हुई रकम के मुताबिक भुगतान किया जाएगा.

गन्ना किसानों को बढ़ेगा लाभ

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को गन्ने का उचित और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए आगामी गन्ना सीजन के लिए 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 की अवधि में मूल्य तय करने का निर्णय लिया गया है. चीनी मिलों की ओर से साल 2024-25 के लिए कीमत 340 रुपये प्रति क्विंटल तय करने का निर्णय लिया गया है, जो पिछले वर्ष 315 रुपये थी, जो इस वर्ष बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने साल 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान 1179.72 करोड़ रुपये की कुल लागत पर महिलाओं की सुरक्षा पर अंब्रेला योजना के कार्यान्वयन को जारी रखने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. 1179.72 करोड़ रुपये के कुल परियोजना परिव्यय में से कुल 885.49 करोड़ रुपये गृह मंत्रालय अपने बजट से प्रदान करेगा और 294.23 करोड़ रुपये निर्भया फंड से वित्त पोषित किया जाएगा.

किसानों का जारी है आंदोलन

एक तरह मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगत दे दी है, तो वहीं दूसरी ओर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग को लकेर किसानों का आंदोलन जारी है. हालांकि किसानों ने फिलहाल अगले दो दिनों के लिए दिल्ली कूच रोक दिया है. लेकिन किसान अभी भी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डटे हुए हैं. वहीं, किसान नेताओं ने कहा है कि आगे की रणनीति का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि खनौरी में हुई घटना पर हम चर्चा करेंगे. दिल्ली की ओर हमारे मार्च पर दो दिन का स्टे रहेगा. हम बाद में पूरी स्थिति को देखते हुए तय करेंगे की आगे क्या करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >